{"_id":"64057b10a749b3de080e60a8","slug":"gorakhpur-zoo-injured-pataudi-lion-returned-to-enclosure-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चिड़ियाघर का घायल पटौदी शेर वापस बाड़े में लौटा, देख सकेंगे बब्बर शेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चिड़ियाघर का घायल पटौदी शेर वापस बाड़े में लौटा, देख सकेंगे बब्बर शेर
Mon, 06 Mar 2023 11:10 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 06 Mar 2023 11:10 AM IST
सार
चार महीने पहले बाड़े के भीतर वह घायल हो गया था। इसकी जानकारी दो दिन बाद प्रबंधन को हो सकी। उसके तलवे में दो इंच का घाव हो गया था जिसके चलते चलना तो दूर खड़े होने में भी उसे दिक्कत आ रही थी। ऐसे में उसे इलाज के लिए बाड़े से हटा दिया गया था।
विज्ञापन
चार माह बाद फिर चिड़ियाघर के बाड़े में वापस लैटा बब्बर शेर पटौदी..घायल होने के बाद चार महीने से चल रहा
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार महीने बाद एक बार फिर से चिड़ियाघर का बब्बर शेर पटौदी लोगों के बीच में होगा। अब वह पूरी तरह स्वस्थ है और घूम-टहल सकता है। दर्शकों द्वारा फेंके गए शीशे के टुकड़े से पटौदी घायल हो गया था। चिड़ियाघर में ही उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
दरअसल, चार महीने पहले बाड़े के भीतर वह घायल हो गया था। इसकी जानकारी दो दिन बाद प्रबंधन को हो सकी। उसके तलवे में दो इंच का घाव हो गया था जिसके चलते चलना तो दूर खड़े होने में भी उसे दिक्कत आ रही थी। ऐसे में उसे इलाज के लिए बाड़े से हटा दिया गया था।
विज्ञापन
चिड़ियाघर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि घायल होने से शेर को बाड़े से हटा दिया गया था। पशु अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। इस सप्ताह सोमवार को भी चिड़ियाघर खुला रहेगा। घूमने आने वाले दर्शक लुत्फ ले सकेंगे। बुधवार को इस बार साप्ताहिक बंदी रहेगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि घूमने आने वाले लोग बाड़े के अंदर किसी प्रकार का कोई सामान न फेंके।
विज्ञापन