फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur woman theft necklace from baldev plaza arrested from ahmedabad

शिकंजे में सुपर'चोर': मामा के साथ की चोरी की शुरुआत, 15 साल में पूरे भारत को बनाया शिकार, आठ बार हुई गिरफ्तार

Sat, 21 Jan 2023 10:59 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 21 Jan 2023 10:59 AM IST
सार

आरोपी महिला भारत में घूम-घूमकर चोरी की वारदात करती है। इसके पहले गुजरात से तीन बार, अहमदाबार, राजस्थान, मुंबई और हैदराबाद में चोरी कर चुकी है। आठ बार जेल भी जा चुकी है।

विज्ञापन
Gorakhpur woman theft necklace from baldev plaza arrested from ahmedabad
महिला चोर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में गोलघर के बलदेवा प्लाजा स्थित बेचू लाल ज्वेलर्स की दुकान से शातिराना तरीके से सोने की हार उड़ाने वाली महिला को कैंट पुलिस ने अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को गिरफ्तार कर आरोपी को पुलिस ने अहमदाबाद कोर्ट में पेश किया और फिर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गोरखपुर आई। पुलिस ने आरोपी के पास से हार को गलाकर बनाए गए 43 ग्राम सोने की रॉड को बरामद कर लिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम को एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम दिया है।

विज्ञापन


 पकड़ी गई आरोपी की पहचान गुजरात के अहमदाबाद के चिलोडा नाना रोड निवासी पूनम उर्फ पुर्नी पत्नी कमलेश के रूप में हुई है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेस कर पकड़ी गई आरोपी के बारे में जानकारी दी। एसपी सिटी ने बताया कि 17 नवंबर 2022 को बेचू लाल विनोद कुमार ज्वेलर्स पर एक अनजान महिला ग्राहक के रूप में आकर हार सेट दिखाने का अग्राह की थी।
विज्ञापन


पसंद करने के बीच में बड़ी चतुरायी से एक हार और झाले का डिब्बा चोरी कर अपने झोले में रख ली थी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश में जुटी थी। गोपनीय सूचना के बाद पुलिस टीम ने गुरुवार को आरोपी को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि आरोपी महिला राजस्थान, हैदराबाद, गुजरात, कोलकाता में भी सोने-चांदी की दुकान से चोरी कर चुकी है। वह पहले भी जेल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या में उतरी थी और फिर गोरखपुर आकर की थी चोरी
एसपी ने बताया कि आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया है कि वह 15 साल से इस तरह से चोरी कर रही है। मामा के साथ उसने शुरुआत की थी, लेकिन मामा की मौत के बाद अकेले ही काम करने लगी। गोरखपुर में चोरी करने से पहले वह अयोध्या में उतरी थी और फिर ट्रेन से गोरखपुर आई थी। ऑटो वालों से सर्राफा मंडी के बारे में जानकारी ली और फिर बलदेवा प्लाजा पहुंचकर घटना को अंजाम दी थी। चोरी के बाद फिर अयोध्या गई और वहां से अहमदाबाद चली गई।

वायरल वीडियो की मदद से पकड़ी गई आरोपी
गोरखपुर में वायरल वीडियो गुजरात तक पहुंच गया था। वहां पर गुजरात पुलिस को भी इसकी भनक लग गई थी, जिसके बाद गोरखपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। गोरखपुर पुलिस अहमदाबाद जाकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गोरखपुर आई है।


आरोपी महिला भारत में घूम-घूमकर चोरी की वारदात करती है। इसके पहले गुजरात से तीन बार, अहमदाबार, राजस्थान, मुंबई और हैदराबाद में चोरी कर चुकी है। आठ बार जेल भी जा चुकी है। आरोपी महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम एसएसपी की तरफ से दिया गया है।-कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed