Gorakhpur shooting films: गोरक्षनगरी बनेगी फिल्मों की शूटिंग का बड़ा केंद्र, इन जगहों पर आएंगे दिग्गज अभिनेता
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि गोरखपुर शहर में फिल्मों की शूटिंग के लिए जीडीए कलाकारों को प्रोत्साहित करेगा। इसके लिए फिल्म प्रमोशन प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। सदस्यों को फिल्मों की शूटिंग के लिए लोकेशन तैयार करने को कहा गया है। काम शुरू भी हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित हो रही गोरक्षनगरी को अब फिल्मों की शूटिंग का भी बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी चल रही है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने इसके लिए सहायक अभियंता एके तायल की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय फिल्म प्रोमोशन सेल का गठन किया है।
इस कमेटी में सदस्य के तौर पर जीडीए के जनसंपर्क अधिकारी यशवंत सिंह, अवर अभियंता वीके शर्मा, लिपिक पवन त्रिपाठी और कंप्यूटर ऑपरेटर रिषभ कर्ण शामिल हैं। कमेटी शहर के विभिन्न लोकेशन का निरीक्षण कर उसके सुंदरीकरण के लिए कार्ययोजना बनाएगी। इन स्थानों को फिल्मों की शूटिंग के लिहाज से तैयार किया जाएगा।
फिल्म प्रमोशन प्रकोष्ठ रामगढ़ताल, नया सवेरा, दिग्विजयनाथ पार्क, नक्षत्रशाला, वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, बौद्ध संग्रहालय, चिड़ियाघर, गोरखनाथ मंदिर, गीता प्रेस, गीता वाटिका, कुसम्ही जंगल, विनोद वन एवं जीडीए के सभी पार्कों में जाकर वहां शूटिंग की संभावनाएं तलाशेगा। इसके बाद उसे जरूरत के मुताबिक विकसित किया जाएगा। यह कमेटी योजना तैयार करने के लिए सांसद एवं कलाकार रवि किशन से भी सुझाव लेगा।
वन विभाग, पर्यटन विभाग, गोरखनाथ मंदिर प्रबंधन, गीता प्रेस प्रबंधन से भी संपर्क कर उनका भी सुझाव लिया जाएगा। गोरखपुर के प्रमुख होटलों के प्रबंधन से भी फिल्मों की शूटिंग के लिए बेहतर लोकेशन उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की जाएगी।
शहर की सूरत बदलने के साथ ही आकर्षित हो रहे कलाकार
योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही जैसे-जैसे शहर में विकास की रफ्तार बढ़ी है, फिल्मों की शूटिंग के लिए कलाकार भी गोरखपुर आ रहे हैं। रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित नौकायन पर एलबम एवं फिल्मों की शूटिंग की संख्या बढ़ी है।
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि गोरखपुर शहर में फिल्मों की शूटिंग के लिए जीडीए कलाकारों को प्रोत्साहित करेगा। इसके लिए फिल्म प्रमोशन प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। सदस्यों को फिल्मों की शूटिंग के लिए लोकेशन तैयार करने को कहा गया है। काम शुरू भी हो गया है।