{"_id":"63a961eb32a20d17c672e30d","slug":"gorakhpur-weather-report-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur weather: बूंदाबांदी से छंटा कोहरा, मिली कंपकंपी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur weather: बूंदाबांदी से छंटा कोहरा, मिली कंपकंपी से राहत
Mon, 26 Dec 2022 02:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 26 Dec 2022 02:27 PM IST
सार
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि फिलहाल आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। सुबह कोहरा छाया रहेगा। लेकिन, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की संभावना है।
विज्ञापन
गोरखपुर में कोहरा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में लगातार तीन दिन कोहरा छाए रहने के बाद शनिवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। इसकी वजह से न सिर्फ कोहरा छंट गया, बल्कि दिन चढ़ने के साथ तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन में तापमान बढ़ने और वीकेंड होने से पार्कों में रौनक छा गई।
विज्ञापन
शनिवार सुबह की शुरुआत हल्की बूंदाबांदी के साथ हुई। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। बूंदाबांदी की वजह से कोहरा भी छंट गया। इससे आठ बजे के बाद आकाश भी साफ हो गया और सूरज चमक उठा।
विज्ञापन
नतीजतन दिन का तापमान चढ़कर 23 डिग्री जा पहुंचा। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि फिलहाल आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। सुबह कोहरा छाया रहेगा। लेकिन, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की संभावना है।
विज्ञापन
पौने सात घंटे की देरी से दिल्ली से आई सप्तक्रांति एक्सप्रेस
कोहरे का प्रभाव कम होते ही ट्रेनों की गति भी तेज हो गई है। शनिवार को वैशाली एक्सप्रेस और गोरखधाम एक्सप्रेस लगभग समय से पहुंचीं। हालांकि, आनंद विहार, दिल्ली से चली सप्तक्रांति एक्सप्रेस पौने सात घंटे की देरी से आई।
बीते तीन दिनों से कोहरे के चलते ट्रेनों का समय पालन बिगड़ गया था। सभी मुख्य ट्रेनें तीन से सात घंटे की देरी से चल रहीं थीं। लेकिन, शुक्रवार की रात और शनिवार की सुबह कम कोहरा होने के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी कम रही। अवध असम एक्सप्रेस सवा घंटे और आम्रपाली एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से पहुंची।