फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur weather news relief from cold due to weather clear

मौसम साफ हुआ तो ठंड से मिली राहत, धूप खिलने से सड़क से लेकर पार्कों तक दिखा चहल-पहल

Tue, 29 Dec 2020 12:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 29 Dec 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur weather news relief from cold due to weather clear
गोरखपुर में ठंड का मौसम। - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इससे पहाड़ों से चल रही ठंडी हवा मैदानों को भी सर्द करने लगी है। गोरखपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री रहा। अभी न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की आशंका है। हालांकि आकाश साफ रहने की वजह से दिन में ठंड से लोगों को राहत मिली। वहीं मंगलवार को सुबह से ही धूप निकल गया। इससे शहरवासियों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन


धूप खिलने से सड़क से लेकर पार्कों तक में काफी चहल-पहल देखी गई। गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। आज न्यूनतम तापमान लुढ़ककर पांच डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। अगले कुछ दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कई दिनों से पड़ रही कंपाने वाली ठंड के बाद सोमवार को सुबह में आकाश पूरी तरह साफ रहा। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान भी बढ़ता गया। अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री तक पहुंच गया। हवा की रफ्तार भी कम रही। लिहाजा उतनी ठंड महसूस नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed