{"_id":"5f987adb8ebc3ea360758264","slug":"gorakhpur-weather-in-winter-gorakhpur-city-news-gkp3710324155","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड में दो डिग्री तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड में दो डिग्री तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड में दो डिग्री तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान
गोरखपुर। इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस साल जनवरी में गोरखपुर में न्यूनतम तापमान के दो डिग्री तक पहुंच सकता है।
आने वाले महीनों में ठंड किस कदर होगी इसका नमूना अक्तूबर में ही दिखने लगा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तकरीबन पांच डिग्री तक नीचे जा चुका है। संभावना है कि इस बार नवंबर से जो कड़ाके की ठंड शुरू होगी, जनवरी तक जारी रहेगी। गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि इस बार नवंबर से लेकर फरवरी तक न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। दिसंबर में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री तक पहुंच सकता है। हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के बाद पछुवा हवा चली तो न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक गिर सकता है।
नवंबर से फरवरी तक औसत से कम रहेेगा न्यूनतम तापमान
कैलाश पांडेय ने बताया कि इस बार नवंबर से फरवरी तक हर महीने औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री तक कम रह सकता है।
यह है औसत न्यूनतम तापमान
नवंबर में 14.9 डिग्री
दिसंबर में 10.4 डिग्री
जनवरी में 8.5 डिग्री
फरवरी में 11.9 डिग्री