फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Weather Forecast Update Today 9 February 2024

Gorakhpur Weather: धूप के बीच पछुआ से रहा ठंड का असर, तापमान में हो रही बढ़ोतरी

Fri, 09 Feb 2024 11:35 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 09 Feb 2024 11:35 AM IST
सार

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन तक मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। धूप होगी। पछुआ हवा की गति धीमी होने के कारण दिन के तापमान में वृद्धि होगी।

 

विज्ञापन
Gorakhpur Weather Forecast Update Today 9 February 2024
धूप खिली तो चिड़ियाघर में कुछ इस तरह नजर आए जानवर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पछुआ हवा के प्रभाव से मौसम में ठंड का असर बृहस्पतिवार को भी कायम रहा। तेज हवा के कारण कोहरा नहीं रहा, जबकि इसी कारण धूप के बावजूद भी सुबह-शाम ठंड का महसूस होती रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दो दिन में पछुआ हवा की रफ्तार कम होगी।

विज्ञापन


दो दिन से आसमान साफ होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। शहर में बृहस्पतिवार को दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान 20.8 एवं न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


दोपहर में धूप हुई तो ठंड का असर कम हुआ और लोगों ने खुले आसमान के नीचे बैठकर सुखद अहसास किया। गोरखपुर विश्वविद्यालय के पंत पार्क में काफी संख्या में छात्र-छात्राएं धूप में बैठे थे, जबकि रामगढ़ ताल के किनारे भी लोगाें ने धूप में मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूप और का असर ऐसा है कि जो लोग दिन भर गर्म कपड़े पहनते थे, वे अब सुबह शाम गर्म कपड़े पहन रहे हैं। कोहरा और गलन कम हो गई है तो सुबह टहलने वालों की संख्या भी बढ़ने लगी है। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन तक मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। धूप होगी। पछुआ हवा की गति धीमी होने के कारण दिन के तापमान में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed