{"_id":"6593aa3b31874994b807f9dd","slug":"gorakhpur-weather-forecast-update-today-2-january-2024-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: नए वर्ष पर धूप खिलने से मौसम हुआ सुहाना, तीन दिन बाद दिखे सूरज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: नए वर्ष पर धूप खिलने से मौसम हुआ सुहाना, तीन दिन बाद दिखे सूरज
Tue, 02 Jan 2024 11:46 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:46 AM IST
सार
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तीन दिन से मौसम का मिजाज बदल गया था। गलन भरी ठंड ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया था। ऐसे में नया साल का पहला दिन राहत भरा रहा। सुबह धूप निकलने से मौसम खुशनुमा हो गया।
विज्ञापन
नए साल पर खिली धूप तो लोग घूमने चिड़ियाघर आ गए।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल के पहले दिन मौसम ने भी खूब साथ दिया। जहां पिछले तीन दिनों से सूरज के दर्शन नहीं हो रहे थे, वहीं सोमवार को एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर बाद धूप निकल आई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। हवा की रफ्तार कम होने के साथ धूप निकलने की वजह से दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी हो गई। हालांकि सोमवार को न्यूनतम पारा लुढ़क गया, जिसकी वजह से काफी गलन महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल कुछ दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान है।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तीन दिन से मौसम का मिजाज बदल गया था। गलन भरी ठंड ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया था। ऐसे में नया साल का पहला दिन राहत भरा रहा। सुबह धूप निकलने से मौसम खुशनुमा हो गया। अधिकतम तापमान 19 दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा।
हालांकि, न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 15.4 व न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की कमी दर्ज की गई। इस वजह से सोमवार को सुबह के वक्त काफी गलन महसूस हुई, जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने मंगलवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने का अनुमान जताया है। दो दिन में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।