फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Weather Forecast Update Today 1 January 2024

Gorakhpur Weather: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, गलन से ठिठुरते रहे लोग

Mon, 01 Jan 2024 11:12 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 01 Jan 2024 11:12 AM IST
सार

गोरखपुर में मौसम विज्ञान विभाग ने नए साल का पहला दिन भी ठंड के साथ शुरू होने का अनुमान जताया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह घना कोहरा रह सकता है।

विज्ञापन
Gorakhpur Weather Forecast Update Today 1 January 2024
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों का मौसम बदल दिया है। कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों से चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से पूरे दिन कंपकंपी छूट रही है। लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई है। सूरज निकलने के बावजूद बेअसर साबित हो रहा है। पछुआ हवा से गलन बढ़ने के कारण ठंड से बचाव के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड और कोहरे के साथ होने का अनुमान है।
विज्ञापन


रविवार को 10 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से चली पछुआ हवा ने शहर को कंपा के रख दिया। शहर में रविवार को पछुआ के प्रभाव से कोहरा जल्दी छंट गया, लेकिन हवा के चलते गलन का अहसास होता रहा। दोपहर में कोहरा छंटने पर सूरज के दर्शन भी हुए लेकिन उसका असर बेअसर रहा। रविवार को दिन का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में तीन तक बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड के चलते शहर के मुख्य बाजारों में आम दिनों के मुकाबले भीड़ कम रही। बाजारों में दुकानों के आगे लोग अलाव जलाकर हाथ सेंकते रहे। पिछले तीन दिनों से गलन बढ़ने की वजह से लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। सुबह जरूरी काम से निकले लोग गर्म कपड़े पहनकर निकल, लेकिन कांपते नजर आए। हालांकि रविवार को साल का अंतिम दिन ठंड होने के चलते युवाओं में उत्साह दिखा।

मौसम विज्ञान विभाग ने नए साल का पहला दिन भी ठंड के साथ शुरू होने का अनुमान जताया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह घना कोहरा रह सकता है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed