{"_id":"61378f608ebc3e6ed2139262","slug":"gorakhpur-varanasi-road-opened-for-light-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत की खबर: हल्के छोटे वाहनों के लिए खुला गोरखपुर-वाराणसी मार्ग, बाढ़ के कारण हो गया था बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की खबर: हल्के छोटे वाहनों के लिए खुला गोरखपुर-वाराणसी मार्ग, बाढ़ के कारण हो गया था बंद
Tue, 07 Sep 2021 09:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 07 Sep 2021 09:44 PM IST
सार
सिहार चौराहे के पास तीन तक्खा पुल से लेकर बगहाबीर बाबा मंदिर तक आमी नदी का पानी सड़क पर चढ़ गया था, जिससे बीते बुधवार से मार्ग पर सभी गाड़ियों का संचालन बंद हो गया था।
विज्ञापन
गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर लगा पानी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में आमी नदी का जलस्तर घटने से मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे से ट्रायल के तौर पर गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हल्के छोटे वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी बांसगांव ने स्थलीय निरीक्षण कर वाहनों के आवागमन को मंजूरी दी। बड़े वाहनों का आवागमन अभी बंद रहेगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कसिहार चौराहे के पास तीन तक्खा पुल से लेकर बगहाबीर बाबा मंदिर तक आमी नदी का पानी सड़क पर चढ़ गया था, जिससे बीते बुधवार से मार्ग पर सभी गाड़ियों का संचालन बंद हो गया था। कौड़ीराम की तरफ से आने वाली गाड़ियों को कौड़ीराम चौराहे से डायवर्ट कर बांसगांव-खजनी होते हुए गोरखपुर के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
वहीं गोरखपुर की तरफ से आने वाली गाड़ियां नौसड़ चौराहे से खजनी-बांसगांव के रास्ते कौड़ीराम पहुंच रही हैं। उप जिलाधिकारी विनय कुमार पांडेय ने बताया कि सड़क से पानी उतर गया है। कीचड़ है, फिलहाल हल्की छोटी गाड़ियों के लिए आवागमन अभी ट्रायल के तौर पर चालू किया गया है। एक-दो दिन बाद स्थिति को देखते हुए बड़ी गाड़ियों के संचालन पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन