फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur-Varanasi Highway sunken near Kasihar

Gorakhpur: गोरखपुर-वाराणसी हाईवे कसिहार के पास धंसा, एक लेन बंद

Sat, 08 Oct 2022 02:29 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 08 Oct 2022 02:29 PM IST
सार

गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन की आधारशिला केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने 2016 में रखी थी। इसका निर्माण तीन साल में पूरा करने का अनुबंध जेपी एसोसिएट ने किया था। शुरू से ही संस्था की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में थी।

विज्ञापन
Gorakhpur-Varanasi Highway sunken near Kasihar
गोरखपुर-वाराणसी हाईवे घंसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती और पीएमओ की निगरानी के बावजूद गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन का निर्माण समय पर नहीं हो पाया। अब जबकि इसका काफी हिस्सा बन चुका है तो उसकी गुणवत्ता पर ही सवाल उठने लगे हैं। हालत यह है कि पहले महावीर छपरा के पास सड़क धंसने के बाद उसे तोड़ कर दोबारा बनाया जा रहा है। वहीं, कसिहार में भी आमी नदी के पास रास्ता बंद कर सड़क तोड़ी जा रही है। इस कारण तरफ का मार्ग बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


पिछले तीन चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से कौड़ीराम से पहले आमी नदी के क्षेत्र में बिजरा व नकबैठा पुल के पास सड़क धंस गई। इससे आने जाने वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसकी सूचना मिलने के बाद एनएचएआई के इंजीनियर एक लेन को बंद कर दूसरे लेन से गाड़ियों को निकालने लगे। अब एक लेन को बंद कर दिया गया है। जहां सड़क धंसी है वहां खुदाई की जा रही है।
विज्ञापन


कसिहार प्रतिनिधि के अनुसार, मलाव निवासी ओमप्रकाश त्रिपाठी का कहना है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। इस नाते सड़क धंस रही है। इसके लिए जो भी जिम्मेदार हैं उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कनइल गांव निवासी गोरख शुक्ला ने कहा कि फोरलेन लंबे समय से बन रहा है। इस पर सबकी नजर होने के बावजूद जितना घटिया काम हो रहा है उसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नेपाल में बारिश के कारण गोरखपुर जिले की नदियों में फिर उफान, प्रशासन सतर्क

कसिहार निवासी राधारी पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद में फोरलेन में यदि इस तरह का घटिया निर्माण हो रहा है तो अन्य जगह की क्या स्थिति होगी, अंदाजा लगाया जा सकता है। दोषी जो भी हो उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

सीएम की सख्ती, पीएमओ की निगरानी भी बेअसर
गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन की आधारशिला केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने 2016 में रखी थी। इसका निर्माण तीन साल में पूरा करने का अनुबंध जेपी एसोसिएट ने किया था। शुरू से ही संस्था की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में थी।

बांसगांव के सांसद से लेकर मुख्यमंत्री योगी ने इसकी शिकायत जब ऊपर तक की तो सड़क निर्माण की निगरानी पीएमओ से होने लगी। बावजूद इसके फर्म ने अपनी कार्य प्रणाली में कोई सुधार नहीं किया। इसी बीच महावीर छपरा के पास सड़क धंस गई। हल्ला मचा तो उसे उखाड़कर नए सिरे से बनाया जा रहा है। अब बारिश की वजह से कसिहार के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed