{"_id":"647643b029f1635c580ef9d4","slug":"gorakhpur-varanasi-city-express-will-be-canceled-for-20-days-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-188021-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 20 दिन रहेगी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 20 दिन रहेगी निरस्त
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे पर वाराणसी मंडल के औंड़िहार स्टेशन यार्ड रि-मॉडलिंग कार्य तथा औंड़िहार-भटनी खंड के बीच औंड़िहार-सादात स्टेशनों पर तकनीकी कार्य किया जाएगा। इससे विभिन्न ट्रेनों का निरस्तीकरण किया गया है। 30 मई से 19 जून तक गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस, वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस, भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी, वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। 10 से 19 जून तक भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी, बनारस-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 15 जून को गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी गोरखपुर से 90 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।
इसके अलावा, 30 मई, 6 एवं 13 जून को शालिमार-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी जं.-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी। 30 मई, 2, 3, 6, 7, 9, 10, 14, 15, 16, 17 एवं 18 जून को अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी जं.-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी। 2, 14 एवं 16 जून को दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस वाराणसी जं.-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी। 5 जून को बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी जं.-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी। संवाद