फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University Vice Chancellor unveiled logo of 42nd convocation ceremony

गोरखपुर विश्वविद्यालय: कुलपति ने 42वें दीक्षांत समारोह के लोगो का किया अनावरण, इस छात्र ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 16 Sep 2023 03:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Sep 2023 03:33 PM IST
सार

कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल गोविवि दीक्षांत समारोह में शामिल होने से पहले दीक्षा भवन के सामने स्थापित कुलाधिपति वाटिका में पौधरोपण भी करेंगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। कुलपति ने कुलाधिपति वाटिका का निरीक्षण कर पौधरोपण स्थान चयन के साथ मौके पर आवश्यक सामान को उपलब्ध करने एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया।

विज्ञापन
Gorakhpur University Vice Chancellor unveiled logo of 42nd convocation ceremony
डीडीयू लोगो का अनावरण करतीं कुलपति। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रस्तावित 42वे दीक्षांत समारोह के प्रतीक चिह्न (लोगो) का अनावरण शुक्रवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन और कुलसचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी ने प्रशासनिक भवन के कमेटी हॉल में किया।

विज्ञापन


दीक्षांत समारोह के लोगो को विश्वविद्यालय के ललित कला एवं संगीत विभाग के एमए तृतीय सेमेस्टर के छात्र अभिषेक जायसवाल ने बनाया है। कुलपति ने बताया कि लोगो में 42वें दीक्षांत को इंगित करने के साथ विश्वविद्यालय का लोगो और उसकी उपलब्धि ए प्लस-प्लस को भी दर्शाया गया है।
विज्ञापन


लोगो का डिजिटल डिजाइन भी तैयार किया गया है। कुलपति ने लोगो का डिजिटल अनावरण करने के साथ मैनुअली अनावरण भी किया। इस दौरान अनुश्रवण समिति की संयोजक प्रो. नंदिता सिंह, प्रतीक चिह्न (लोगो) समिति की समन्वयक प्रो. सुधा यादव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विद्या परिषद से पदक विजेताओं के नाम का अनुमोदन

कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में शुक्रवार को विद्या परिषद की बैठक प्रशासनिक भवन के कमेटी हॉल में हुई। इसमें विशिष्ट अतिथियों के नाम के साथ स्वर्ण पदक विजेताओं के नाम का अनुमोदन किया गया। शनिवार को कार्य परिषद में भी इसका अनुमोदन प्राप्त किया जाएगा। बैठक का संचालन कुलसचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी ने किया। इसमें विद्या परिषद के सभी सदस्यों ने सहभागिता की।

कुलपति और डीएम ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
दीक्षांत समारोह में शामिल होने आ रहीं राज्यपाल के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे डीएम कृष्णा करुणेश ने कुलपति प्रो. पूनम टंडन के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान राज्यपाल के रूट के साथ दीक्षा भवन स्थित हॉल का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

कुलपति और डीएम ने राज्यपाल के लिए बन रहे सेफ हाऊस का भी जायजा लिया। इस दौरान वहां पर आवश्यक सामान उपलब्ध कराने व सुधार के लिए अभियंता को निर्देशित किया। इसके बाद कार्यक्रम स्थल कर निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने साफ-सफाई एवं अन्य तैयारियों के लिए नगर निगम की टीम को लगाने का निर्देश दिया। इसके बाद दोनों लोग विश्वविद्यालय के अतिथि गृह पहुंचे। अतिथि गृह में राज्यपाल के जलपान की व्यवस्था की गई है। कुलपति प्रो. टंडन दोबारा शाम करीब 5:30 बजे कार्यक्रम स्थल दीक्षा भवन पहुंचीं। उन्होंने युद्ध स्तर पर तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हर हाल में फुल ड्रेस रिहर्सल तक तैयारियों को पूरा कर लिया जाए।

 

कुलाधिपति वाटिका में करेंगी पौधरोपण

कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल गोविवि दीक्षांत समारोह में शामिल होने से पहले दीक्षा भवन के सामने स्थापित कुलाधिपति वाटिका में पौधरोपण भी करेंगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। कुलपति ने कुलाधिपति वाटिका का निरीक्षण कर पौधरोपण स्थान चयन के साथ मौके पर आवश्यक सामान को उपलब्ध करने एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया।

दीक्षा समितियों के समन्वयक संग की बैठक
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने शाम चार बजे दीक्षा समितियों के समन्वयक के साथ समीक्षा बैठक की। कुलपति ने कहा कि राज्यपाल एवं अतिथियों के भव्य स्वागत के लिए सभी इंतजाम समय से पूरा कर लिया जाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed