{"_id":"64e9c74a06b4fd1da40b1d47","slug":"gorakhpur-university-vice-chancellor-called-for-nine-files-before-leaving-2023-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: कुलपति ने जाने से पहले मंगवाईं नौ फाइलें, परिसर में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: कुलपति ने जाने से पहले मंगवाईं नौ फाइलें, परिसर में हड़कंप
Sat, 26 Aug 2023 03:05 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 26 Aug 2023 03:05 PM IST
सार
निलंबित चल रहे हिंदी विभाग के आचार्य प्रो. कमलेश गुप्ता ने पत्रावली मंगाने की चर्चा के बीच शुक्रवार को कुलसचिव को पत्र लिखा। उन्होंने जल्द पत्रावली के अवलोकन कराने की मांग की है।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को पूरे दिन कुलपति प्रो. राजेश सिंह की ओर से कुछ शिक्षकों और कर्मचारियों की पत्रावली मंगाने की चर्चा जोरो पर रही। इससे पूरे दिन परिसर में हड़कंप मचा रहा। परिसर में कार्रवाई की अफवाह भी उड़ती रही। निलंबित चल रहे हिंदी विभाग के आचार्य प्रो. कमलेश गुप्ता से संबंधित पत्रावली मंगाने की चर्चा भी पूरे दिन होती रही।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रो. पूनम टंडन को गोविवि का कुलपति नियुक्त किया है। बृहस्पतिवार की शाम को आदेश जारी किया गया। प्रो. राजेश सिंह के दोबारा कुलपति बनने की हसरत पर पानी फिर गया।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार को पूरे दिन कुलपति प्रो. राजेश सिंह की तरफ से कुछ शिक्षकों व कर्मचारियों की पत्रावली आवास पर मंगाने की चर्चा होती रही। इसमें दो साल से निलंबित चल रहे हिंदी विभाग के आचार्य प्रो. कमलेश गुप्ता से जुड़ी पत्रावली को मंगाने की भी चर्चा रही।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में दरियाई घोड़े का नाम रखने पर बवाल, पीसीसीएफ का जवाब-तलब
इसके अलावा दो उनके करीबी शिक्षकों की भी पत्रावली मंगाने की चर्चा रही। साथ ही कार्रवाई के लिए दो शिक्षिकाओं की भी पत्रावली मंगाने की अफवाह तैरती रही।
पत्रावली दिखाने के लिए कुलसचिव को लिखा पत्र