फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University More than 50 thousand students upset due to non-payment of fees

गोरखपुर विश्वविद्यालय: शुल्क नहीं जमा होने से 50 हजार से ज्यादा विद्यार्थी परेशान, DDU का सर्वर ठप

Sat, 11 Feb 2023 02:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Feb 2023 02:08 PM IST
सार

गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि नौ फरवरी थी। अंतिम दिन दोपहर बाद सर्वर में खराबी आ गई, जिससे परीक्षा शुल्क जमा नहीं हो पाया। यह समस्या शुक्रवार को भी बनी रही।

विज्ञापन
Gorakhpur University More than 50 thousand students upset due to non-payment of fees
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का मेन सर्वर दूसरे दिन भी ठप रहा। मेंटेनेंस करने वाली एजेंसी अभी तक खामियों को दूर नहीं कर पाई है। सर्वर में खराबी से करीब 50 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा शुल्क जमा नहीं कर पाए हैं। विवि प्रशासन का कहना है कि सर्वर ठीक होने के बाद ही शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि नौ फरवरी थी। अंतिम दिन दोपहर बाद सर्वर में खराबी आ गई, जिससे परीक्षा शुल्क जमा नहीं हो पाया। यह समस्या शुक्रवार को भी बनी रही। हालांकि, सर्वर को ठीक करने के लिए एजेंसी पूरे दिन प्रयासरत रही, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन


विश्ववविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में करीब एक लाख 94 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। करीब 50 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया है। शुक्रवार को शुल्क जमा करने के लिए महाविद्यालयों पर प्रबंधन तंत्र कोशिश में जुटा रहा। देर शाम तक सर्वर में समस्या बनी रही। विश्ववविद्यालय के परीक्षा विभाग में भी महाविद्यालयों से सर्वर को लेकर जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलसचिव विश्वेश्वर प्रसाद ने कहा कि सर्वर काम नहीं कर रहा है, इसलिए परीक्षा शुल्क जमा करने में दिक्क्तें आई है। विद्यार्थी परेशान न हों। परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि विस्तारित की जाएगी। लेकिन, जब सर्वर पूरी तरह से काम करने लगेगा तो तिथि की जानकारी दी जाएगी।


बीएड प्रवेश पत्र भी नहीं हुए अपलोड
बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 14 फरवरी से शुरू होने वाली है। सर्वर में खराबी के चलते प्रवेश पत्र अभी तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड नहीं हुआ। अगर एक-दो दिन में प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए गए तो बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा भी टल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed