फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University Link not opening students upset due to non payment of fees

गोरखपुर विश्वविद्यालय: नहीं खुल रहा लिंक, शुल्क जमा नहीं होने से छात्र परेशान

Tue, 15 Aug 2023 01:04 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 15 Aug 2023 01:04 PM IST
सार

विश्वविद्यालय में 7 अगस्त को बीए में काउंसिलिंग कराने वाली मानसी त्रिपाठी ने बताया कि वह रात से ही वेबसाइट पर लिंक खोल कर शुल्क जमा करने की प्रक्रिया में जुटी थीं, लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
Gorakhpur University Link not opening students upset due to non payment of fees
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय में पहले चरण की काउंसिलिंग के चार दिन बाद रविवार की देर रात शुल्क जमा करने के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट का लिंक खोल दिया गया। लिंक खुलने की जानकारी होने पर अभ्यर्थी शुल्क जमा करने में जुट गए। परिणामस्वरूप वेबसाइट हैंग हो गई। सोमवार को पूरे दिन अभ्यर्थी शुल्क जमा करने को लेकर परेशान रहे। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने जल्द शुल्क प्रक्रिया आसान करने का दावा किया है।
विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2023- 24 में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 7 अगस्त से शुरू हो चुकी है। पहले तीन दिनों तक स्नातक विषयों के लिए छात्रों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन हुआ। उन्हें शुल्क के लिए 10 अगस्त तक लिंक आने की बात कहकर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय: स्नातक और परास्नातक में आरक्षित वर्ग में प्रवेश के लिए कल का कटऑफ जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

48 घंटे के अंदर शुल्क जमा करना था। प्रथम चरण की काउंसिलिंग के चार दिन बाद रविवार की रात वेबसाइट का लिंक खोल दिया गया। सोमवार को शुल्क जमा नहीं होने की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में छात्र विश्वविद्यालय पहुंचे। उनका कहना था कि वेबसाइट पर लिंक खोलने के बाद शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरा किए ही वेबसाइट हैंग हो जा रही है।

विश्वविद्यालय में 7 अगस्त को बीए में काउंसिलिंग कराने वाली मानसी त्रिपाठी ने बताया कि वह रात से ही वेबसाइट पर लिंक खोल कर शुल्क जमा करने की प्रक्रिया में जुटी थीं, लेकिन सफलता नहीं मिली। छात्र आशीष शर्मा ने बताया कि बीकॉम में काउंसिलिंग के बाद से लिंक नहीं खुलने से वह शुल्क जमा नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed