फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University It not good if outsiders found in hostels

गोरखपुर विश्वविद्यालय: छात्रावासों में बाहरी मिले तो खैर नहीं, चलेगा सघन अभियान

Wed, 14 Feb 2024 04:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 14 Feb 2024 04:33 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur University It not good if outsiders found in hostels
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रावासों में अब ‘बाहरी’ मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए नियमित सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। जिस छात्र के कमरे में कोई दूसरा पाया गया, उस छात्र का भी पंजीकरण निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन


यह निर्णय मंगलवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में सभी छात्रावासों के वार्डन की बैठक में लिया गया। बैठक में बीते 7 फरवरी को सेवानिवृत्त प्रोफेसर की बेटी की शादी के दौरान पथराव का मामला उठा तो कुलपति ने सख्ती बरतने के निर्देश दिए। कुलपति ने कहा कि वहां नियमित रूप से सघन अभियान चलाए जाएं। छात्रावासों में जिनका पंजीकरण है, उनके अलावा किसी अन्य छात्र के पाए जाने पर कार्रवाई की जाए। इस दौरान छात्रावासों के सुचारु रूप से संचालन को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


इंटर हॉस्टल प्रतियोगिता अब एक मार्च से
डीडीयू में 14 फरवरी से होने वाले अंतर छात्रावास प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया गया है। अब यह प्रतियोगिताएं 1 से 4 मार्च तक आयोजित होंगी। अंतर-छात्रावासीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के संयोजक प्रो. अनिल यादव ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं और पुलिस भर्ती आदि को देखते हुए इसे टालने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed