{"_id":"60dc32eb8ebc3e8dd73edb11","slug":"gorakhpur-university-exam-schedule-released-exams-will-start-from-july-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: परीक्षा कार्यक्रम जारी, 27 जुलाई से शुरू होंगी स्नातक द्वितीय, तृतीय वर्ष और स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: परीक्षा कार्यक्रम जारी, 27 जुलाई से शुरू होंगी स्नातक द्वितीय, तृतीय वर्ष और स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं
Wed, 30 Jun 2021 03:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 30 Jun 2021 03:42 PM IST
सार
परीक्षा नियंत्रक ने जारी की चेतावनी, परीक्षा का बहिष्कार माना जाएगा अनुशासनहीनता।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक स्नातक द्वितीय वर्ष 2021, स्नातक तृतीय, अंतिम वर्ष 2021और स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष 2021 के वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा की है। 27 जुलाई से शुरू होने वाली इन परीक्षाओं में मुख्य विषय की परीक्षा 9 अगस्त तक पूर्ण कर ली जाएंगी। दस अगस्त को राष्ट्र गौरव, पर्यावरण एवं मानवाधिकार अध्ययन विषय की विशेष परीक्षा होगी। विशेष परिस्थतियों में आयोजित कराई जा रही परीक्षा का बहिष्कार अनुशासनहीनता माना जाएगा और किसी भी हालत में दोबारा परीक्षा नहीं कराई जाएगी।
प्रत्येक दिन परीक्षाएं सुबह (आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक) और शाम की पाली (दोपहर बाद दो बजे से शाम साढ़े तीन बजे तक) आयोजित की जाएंगी। बीकॉम द्वितीय वर्ष की परीक्षा 29 जुलाई और तृतीय वर्ष की परीक्षा 30 जुलाई से शुरू होगी। यह परीक्षाएं चार अगस्त को सम्पन्न होंगी।
बीएससी कृषि भाग दो और अंतिम वर्ष की परीक्षा 31 जुलाई से शुरू होकर चार अगस्त तक चलेगी। बीएससी गृह विज्ञान की द्वितीय वर्ष व तृतीय वर्ष की परीक्षा की शुरुआत 29 जुलाई से होगी। एमए अंतिम वर्ष की परीक्षाएं भी 27 जुलाई से शुरू होकर सात अगस्त तक सम्पन्न होंगी।
विज्ञापन
एमकॉम अंतिम वर्ष की परीक्षाएं पांच से सात अगस्त के बीच आयोजित की जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक डा. अमरेंद्र कुमार सिंह ने परीक्षा का कार्यक्रम जारी करने के साथ ही विद्यार्थियों को चेतावनी दी है कि किसी भी दशा में परीक्षा का बहिष्कार अनुशासनहीनता माना जाएगा। ऐसे विद्यार्थियों के लिए फिर से परीक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की जाएगी। परीक्षा का कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
विस्तृत जानकारी वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। कोविड संक्रमण के मद्देनजर परीक्षा पैटर्न में बदलाव करते हुए बहुविकल्पीय और वर्णनात्मक दोनों तरह के प्रश्न शामिल किए गए हैं। स्नातक की परीक्षा में केवल बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे जबकि परास्नातक की परीक्षा में बहुविकल्पीय और वर्णनात्मक दोनों तरह के सवाल पूछे जाएंगे।