फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University conducted polling survey in four assembly constituencies

UP Election 2022: गोरखपुर विश्वविद्यालय ने कराया चार विधानसभा क्षेत्रों में पोलिंग सर्वे, स्टडी सेल ने तैयार किए थे 43 प्रश्न

Fri, 04 Mar 2022 12:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 04 Mar 2022 12:20 PM IST
सार

बाहरी एक्सपर्ट और हावर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट प्रो. मुकुल सक्सेना व कोआर्डिनेटर डॉ. अमित उपाध्याय की अगुवाई में पोलिंग सर्वे का आखिरी चरण पूरा किया गया।

विज्ञापन
Gorakhpur University conducted polling survey in four assembly constituencies
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इलेक्शन स्टडी सेल से जुड़े विद्यार्थियों ने गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, फाजिलनगर और देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग सर्वे का काम पूरा कर लिया। विद्यार्थियों ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में 31-31 बूथों का सर्वे कर मतदाताओं के मन की बात जानने का प्रयास किया। पोलिंग सर्वे के लिए इलेक्शन स्टडी सेल ने 43 प्रश्न तैयार किए थे। चुनाव के अहम मुद्दे, राजनीतिक नेतृत्व के प्रति मतदाताओं की संवेदनाएं, पॉलिटिकल एजेंडा एवं चुनावी घोषणापत्र पर रिपोर्ट तैयार की गई है।  
विज्ञापन


बाहरी एक्सपर्ट और हावर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट प्रो. मुकुल सक्सेना व कोआर्डिनेटर डॉ. अमित उपाध्याय की अगुवाई में पोलिंग सर्वे का आखिरी चरण पूरा किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान सेल की 20 सदस्यीय टीम को सर्वे के दौरान मतदाताओं में मतदान को लेकर ललक नजर आई। बता दें कि कुलपति प्रो. राजेश सिंह के मार्गदर्शन में नई शिक्षा नीति के तहत इलेक्शन स्टडी सेल की स्थापना की गई है। सेल की ओर से विधानसभा चुनाव में गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, देवरिया सदर और फाजिलनगर सीट का पोलिंग सर्वे कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed