{"_id":"6178605e226f451e3f0e6857","slug":"gorakhpur-university-breakfast-for-five-food-will-be-available-for-10-rupees-gorakhpur-city-news-gkp414355261","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: पांच में नाश्ता, 10 रुपये में मिलेगा भोजन, विद्यार्थियों के साथ ही आम लोगों को भी मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: पांच में नाश्ता, 10 रुपये में मिलेगा भोजन, विद्यार्थियों के साथ ही आम लोगों को भी मिलेगा लाभ
Wed, 27 Oct 2021 09:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 09:26 AM IST
सार
विश्वविद्यालय प्रशासन ने योजना को मूर्तरूप देने का खाका तैयार कर लिया है। कैंटीन को जल्द अदम्य चेतना फाउंडेशन को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के साथ ही आम नागरिकों को भी पांच रुपये में नाश्ता और 10 रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना पर काम शुरू हो गया है। परिसर स्थित कैंटीन में अदम्य चेतना फाउंडेशन भोजनालय चलाएगा। इस कैंटीन में होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नालॉजी में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को खाना पकाने का हुनर सिखाया जाएगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने योजना को मूर्तरूप देने का खाका तैयार कर लिया है। कैंटीन को जल्द अदम्य चेतना फाउंडेशन को हैंडओवर कर दिया जाएगा। कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने बंगलूरू में संस्था के जीरो गारबेज किचन और ग्रीन किचन टू डाइनिंग का निरीक्षण किया था। उस समय डेढ़ लाख स्कूली बच्चों का मध्याह्न भोजन परोसा जा रहा था। खुद कुलपति ने भोजन का जायका लिया था। इसके बाद ही फाउंडेशन से करार किया गया है।
प्रशासनिक भवन में खुलेगी कैंटीन
प्रशासनिक भवन में पहले से एक कैंटीन का ढांचा तैयार है। फाउंडेशन भी नाश्ता, चाय आदि उपलब्ध कराएगा। इसके लिए फाउंडेशन से करार हो चुका है।
कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने बताया कि पांच रुपये में नाश्ता और 10 रुपये में भोजन उपलब्ध कराने के लिए अदम्य चेतना फाउंडेशन से करार किया गया है। फाउंडेशन जल्द ही सुविधा शुरू करेगा। विद्यार्थियों के अलावा परिसर के बाहर के लोग भी इसका लाभ ले सकेंगे।