{"_id":"612a3747e1f64f45be57faf0","slug":"gorakhpur-university-ba-entrance-exam-will-be-held-at-10-centers-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: आज होगी 10 केंद्रों पर बीए की प्रवेश परीक्षा, जानिए कितने अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: आज होगी 10 केंद्रों पर बीए की प्रवेश परीक्षा, जानिए कितने अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन
Sun, 29 Aug 2021 02:24 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 29 Aug 2021 02:24 AM IST
सार
सुबह 9-11 बजे तक आयोजित बीए की प्रवेश परीक्षा की कुल 2437 सीटों के लिए 11475 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। दोपहर की पाली में एमए हिंदी विषय के लिए प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए रविवार को विश्वविद्यालय कैंपस सहित 10 केंद्रों पर बीए की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सुबह 9-11 बजे तक आयोजित बीए की प्रवेश परीक्षा की कुल 2437 सीटों के लिए 11475 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। दोपहर की पाली में एमए हिंदी विषय के लिए प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
शनिवार सुबह की पाली में दस केंद्रों पर बीकॉम की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए 4155 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था जबकि 456 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
3699 परीक्षा में शामिल हुए। दोपहर की पाली में एमएससी बॉटनी की प्रवेश परीक्षा विवि परिसर में हुई। परीक्षा के लिए 344 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। 308 अभ्यर्थी इसमें शामिल हुए जबकि 36 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
31 अगस्त को होने वाली परीक्षा स्थगित
गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रौढ़ सतत एवं प्रसार शिक्षा विभाग में एड-ऑन पाठ्यक्रम के अंतर्गत संचालित फैशन एसेसरीज एवं क्रॉफ्ट डिजानिंग में डिप्लोमा कोर्स सत्र 2019-20 के अर्ह छात्रों की 31 अगस्त को होने वाली परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। परीक्षा की अगली तिथि बाद में घोषित की जाएगी। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने दी है।