{"_id":"64d485a4bd6aad1962094328","slug":"gorakhpur-university-admission-in-masters-in-ddu-cutoff-released-2023-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: DDU में परास्नातक में प्रवेश आज से, कटऑफ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: DDU में परास्नातक में प्रवेश आज से, कटऑफ जारी
Thu, 10 Aug 2023 12:07 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 10 Aug 2023 12:07 PM IST
सार
सात से नौ अगस्त तक स्नातक के विषयों में प्रथम मेरिट लिस्ट का प्रवेश लिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन का दावा है कि स्नातक के अधिकतर विषयों में प्रथम लिस्ट में ही 90 फीसदी सीटें भर गई हैं। 11 अगस्त से द्वितीय लिस्ट पर प्रवेश प्रारंभ होगा
विज्ञापन
DDU
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार से परास्नातक के विषयों में प्रवेश शुरू होगा। बुधवार की देर रात तक विषयवार कटऑफ जारी कर दिया गया। प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों को सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, वेटेज प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र की मूलप्रति एवं फोटो कॉपी लेकर आनी होगी।
विज्ञापन
इससे पहले सात से नौ अगस्त तक स्नातक के विषयों में प्रथम मेरिट लिस्ट का प्रवेश लिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन का दावा है कि स्नातक के अधिकतर विषयों में प्रथम लिस्ट में ही 90 फीसदी सीटें भर गई हैं। 11 अगस्त से द्वितीय लिस्ट पर प्रवेश प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
यह है विषयवार कटऑफ
- एमए समाजशास्त्र : अनारक्षित 100 अंक तक पाने वाले अभ्यर्थी सुबह 10:30 से तीन बजे तक। समस्त क्षैतिज आरक्षण (सामान्य) के सभी अभ्यर्थी सुबह 10:30 से दोपहर एक बजे तक।
- एमए अंग्रेजी : अनारक्षित वर्ग में 120 अंक तक पाने वाले अभ्यर्थी सुबह 11 से दो बजे तक। विशेष संवर्ग (सामान्य) के सभी अभ्यर्थी वरीयता सूची के आधार पर सुबह 11 से दो बजे तक।
- एमए हिंदी : 98 अंक या उससे अधिक अंक पाने वाले सभी अभ्यर्थी सुबह 10:30 से दो बजे तक।
- एमए संस्कृत : प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थी सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक।
- एमए भूगोल : अनारक्षित संवर्ग में 96 या उससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी सुबह 10 से दो बजे तक।
- एमए शारीरिक शिक्षा : समस्त अभ्यर्थी 84 या इससे अधिक अंक तक दोपहर एक से 4 बजे तक।
- एमए शिक्षा शास्त्र : समस्त अभ्यर्थी 108 या इससे अधिक अंक दोपहर 12 से तीन बजे तक।
- एमए राजनीति शास्त्र : 122 अंक तक वाले समस्त अभ्यर्थी सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक।
- एमए प्राचीन इतिहास : 130 अंक तक वाले समस्त अभ्यर्थी सुबह 10 से 1 बजे तक।
- एमकॉम : अनारक्षित (समस्त संवर्ग) 120 अंक तक, ओबीसी 110 अंक तक, एससी 100 अंक तक और एसटी 90 अंक तक पाने वाले अभ्यर्थी सुबह 11 से दो बजे तक।
- एमएससी वनस्पति विज्ञान : 106 अंक तक पाने वाले सभी अभ्यर्थी।
- एमएससी माइक्रोबायोलॉजी : 86 अंक तक पाने वाले सभी अभ्यर्थी।
- रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन : सभी आवेदक सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक।
- एमएससी रसायन विज्ञान : अनारक्षित (समस्त संवर्ग) 98 या इससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी सुबह 10:30 बजे से।
- एमएससी औद्योगिक रसायन विज्ञान : अनारक्षित (समस्त संवर्ग) के 68 या इससे अधिक अंक पाने वाले सभी अभ्यर्थी।
- एमएससी गृह विज्ञान : अनारक्षित 78 या उससे अधिक, ओबीसी 76 तक, अनुसूचित जाती 66 तक और अनुसूचिज जनजाति के 64 अंक तक पाने वाले और ईडब्ल्यूएस वर्ग के सभी अभ्यर्थी सुबह 10 से अपराह्न चार बजे तक।
- एमएससी प्राणी विज्ञान : सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक अनारक्षित 126 अंक तक।
- एमएससी पर्यावरण विज्ञान : सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक अनारक्षित 54 अंक तक।
- एमएससी एक्वाकल्चर : सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक अनारक्षित 64 अंक तक।
विज्ञापन
स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम
एमबीए : अनारक्षित 124 अंक तक, ओबीसी 108 अंक, एससी 80 और एसटी 92 अंक तक सुबह 10:30 से दो बजे तक।
एमबीए (फूड पैकेजिंग एंड लॉजिस्टिक्स) : सभी संवर्ग 78 अंक तक सुबह 10:30 से दो बजे तक।
एमए जेएमसी : अनारक्षित संवर्ग में 96 अंक तक पाने वाले सभी अभ्यर्थी सुबह 10 से दो बजे तक।
पीजी डिप्लोमा इन एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशन : प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी सुबह 10 से दो बजे तक।
पीजी डिप्लोमा इन न्यू मीडिया : प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी सुबह 10 से दो बजे तक।
पीजी डिप्लोमा आपदा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा प्रबंधन : आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थी।
एमबीए (फूड पैकेजिंग एंड लॉजिस्टिक्स) : सभी संवर्ग 78 अंक तक सुबह 10:30 से दो बजे तक।
एमए जेएमसी : अनारक्षित संवर्ग में 96 अंक तक पाने वाले सभी अभ्यर्थी सुबह 10 से दो बजे तक।
पीजी डिप्लोमा इन एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशन : प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी सुबह 10 से दो बजे तक।
पीजी डिप्लोमा इन न्यू मीडिया : प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी सुबह 10 से दो बजे तक।
पीजी डिप्लोमा आपदा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा प्रबंधन : आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थी।