फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur To Mumbai Flight start today

गोरखपुर से मुंबई की तीसरी फ्लाइट शुरू, पहले दिन 232 यात्रियों ने किया सफर

Tue, 08 Sep 2020 07:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 08 Sep 2020 07:39 PM IST
सार

  • 63 यात्री मुंबई से आए, 169 ने गोरखपुर से भरी उड़ान
  • स्पाइस जेट ने शुरू की दूसरी सेवा, सप्ताह में तीन दिन होगी उड़ान

विज्ञापन
Gorakhpur To Mumbai Flight start today
गोरखपुर एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर से मुंबई के लिए तीसरी फ्लाइट मंगलवार को शुरू हो गई। पहले दिन कुल 232 यात्रियों ने सफर किया। 63 यात्री मुंबई से गोरखपुर पहुंचे जबकि यहां से मुंबई के लिए 169 ने उड़ान भरी। विमान कंपनी स्पाइस जेट ने इवनिंग फ्लाइट के तौर पर मुंबई के लिए अपनी दूसरी उड़ान शुरू की है।
विज्ञापन


स्पाइस जेट का यह दूसरा विमान सप्ताह में मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। स्पाइस जेट का 180 सीटों वाला एक विमान पहले से ही मुंबई के लिए रोजाना उड़ान भरता है। लॉकडाउन के बाद मुंबई जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विमान कंपनी इंडिगो ने भी जुलाई में मुंबई के लिए उड़ान शुरू कर दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिगो का यह विमान सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को उड़ान भरता है। जल्द ही यह विमान भी रोजाना उड़ान भरने लगेगा। कंपनी की तरफ से इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी को प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। मुंबई के लिए एक और विमान सेवा शुरू होने के साथ अब गोरखपुर से कुल उड़ानों की संख्या नौ हो गई है। इनमें दिल्ली और मुंबई के लिए तीन-तीन, हैदराबाद, कोलकाता और प्रयागराज के लिए एक-एक उड़ान शामिल है।

स्पाइस जेट की इवनिंग फ्लाइट का शेड्यूल
दोपहर एक बजे स्पाइस जेट का विमान मुंबई से उड़ान भरकर दोपहर बाद 3.40 बजे गोरखपुर पहुंचेगा। आधे घंटे के अंतराल के बाद शाम 4.15 बजे  वहीं फ्लाइट गोरखपुर से उड़ान भरकर शाम 6.50 बजे मुंबई पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed