फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur to Jyotirlinga Darshan Yatra special train run on 15 March

गोरखपुर से 15 मार्च को रवाना होगी ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा ट्रेन, देखें IRCTC का विशेष ऑफर

Wed, 26 Feb 2020 03:42 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 26 Feb 2020 03:42 AM IST
सार

  • आईआरसीटीसी कराएगा श्रद्धालुओं को सात ज्योतिर्लिंग का दर्शन
  • 12 रात्रि व 13 दिन के टूर के लिए प्रति व्यक्ति लगेंगे 12285 रुपये

विज्ञापन
Gorakhpur to Jyotirlinga Darshan Yatra special train run on 15 March
ज्योतिर्लिंग दर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) श्रद्धालुओं को सात ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराएगा। 15 मार्च को गोरखपुर से ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा ट्रेन रवाना होगी। 12 रात्रि एवं 13 दिन के टूर पैकेज के लिए प्रति व्यक्ति 12285 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि यह यात्रा 15 मार्च से 27 मार्च तक होगी। यात्रा के दौरान ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, भीमाशंकर, त्रयंबकेश्वर, घृणेश्वर, सोमनाथ एवं नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। इसके अलावा द्वारिका में द्वारिकाधीश मंदिर, अहमदाबाद में साबरमती आश्रम, बड़ौदा में स्टैचू ऑफ  यूनिटी, पूना में परली बैजनाथ एवं शिरडी में साईं बाबा मंदिर के भी दर्शन कराए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि का शाकाहारी भोजन दिया जाएगा। स्थानीय यात्रा बसों से कराई जाएगी और धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था होगी। यात्रा के इच्छुक व्यक्ति पर्यटन भवन, गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com एवं irctc tourism मोबाइल एप्लिकेशन से ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है। अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए लखनऊ में 8287930908, गोरखपुर में 8287930937 व 8287930938 पर फोन कर सकते हैं।


यहां से बैठ सकते हैं इस ट्रेन में...
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि  इस ट्रेन में बैठने की सुविधा गोरखपुर, देवरिया सदर, मऊ, वाराणसी, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, इटावा, भिंड, ग्वालियर एवं झांसी से उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed