{"_id":"6208a4c65284a9091e735035","slug":"gorakhpur-teenager-raped-in-gulriha-tahrir-given-after-a-day-due-to-locality","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: गुलरिहा में किशोरी से दुष्कर्म, लोकलज्जा की वजह से एक दिन बाद दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: गुलरिहा में किशोरी से दुष्कर्म, लोकलज्जा की वजह से एक दिन बाद दी तहरीर
Sun, 13 Feb 2022 11:58 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:58 AM IST
सार
बृहस्पतिवार रात एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी अपने घर पर थी और उसके माता पिता रिश्तेदारी के एक शादी में गए थे। किशोरी घर से बाहर से किसी काम से गई थी। तभी गांव के ही एक युवक ने किशोरी को एक झोपड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुलरिहा इलाके के एक गांव में बृहस्पतिवार रात 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शनिवार को तहरीर मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। खबर है कि आरोपित घर छोड़कर फरार हो गया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी अपने घर पर थी और उसके माता पिता रिश्तेदारी के एक शादी में गए थे। किशोरी घर से बाहर से किसी काम से गई थी। तभी गांव के ही एक युवक ने किशोरी को एक झोपड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी मफलर मुंह में लपेटकर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
किशोरी के माता पिता जब घर आए तो उसने पूरी आपबीती सुनाई, लेकिन लोकलाज के नाते एक दिन तक चुप रहे। शनिवार को पीड़िता की मां ने गुलरिहा थाने में तहरीर दी। गुलरिहा थाना प्रभारी अमित कुमार दुबे ने बताया की आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश कर रही है।