फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur : State President of BJP will give impetus to the preparations for the civic elections

Gorakhpur : निकाय चुनाव की तैयारियों को गति देंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, तीन दिन रहेंगे क्षेत्र में

Thu, 15 Sep 2022 02:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 15 Sep 2022 02:52 AM IST
सार

Gorakhpur : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को गति देंगे। इसी सिलसिले में गोरखपुर क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वह गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल से जुड़े दस जिलों के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करके चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।

विज्ञापन
Gorakhpur : State President of BJP will give impetus to the preparations for the civic elections
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को गति देंगे। इसी सिलसिले में गोरखपुर क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वह गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल से जुड़े दस जिलों के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करके चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। प्रदेश में नगर निकाय चुनाव नवंबर या फिर दिसंबर में कराए जा सकते हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भूपेंद्र चौधरी पहली बार गोरखपुर क्षेत्र की बैठक में हिस्सा लेंगे। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र का दायरा गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 10 जिलों तक फैला है। प्रदेश अध्यक्ष बृहस्पतिवार को अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह आफिसर्स क्लब बस्ती में संतकबीरनगर, बस्ती और सिद्धार्थनगर की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। प्रदेश, क्षेत्र और जिला स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों से एक-एक बिंदु की जानकारी लेंगे। बस्ती स्थित सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे। 
विज्ञापन


अगले दिन यानी शुक्रवार को गोरखपुर आएंगे और क्षेत्रीय कार्यालय में कुशीनगर, महराजगंज, गोरखपुर और देवरिया के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके चुनावी रणनीति बनाएंगे। क्षेत्रीय कार्यालय में ही जनप्रतिनिधियों से संवाद होगा। गोरखपुर सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को आजमगढ़ जाएंगे। आजमगढ़ में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करेंगे। मेहता पार्क में नमो प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होंगे बैठक में शामिल
 प्रदेश अध्यक्ष की बैठक में प्रदेश व क्षेत्रीय पदाधिकारी, कार्यसमिति के सदस्य, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, मंडल प्रभारी व मंडल अध्यक्ष, समस्त मोर्चों को प्रदेश व क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री, स्थानीय निकाय व सेवा पखवाड़ा के क्षेत्र व जिला संयोजक, मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी की जिला टोली।


जनप्रतिनिधियों ने भी करेंगे संवाद
प्रदेश अध्यक्ष गोरखपुर व बस्ती मंडल के जन प्रतिनिधियों से भी संवाद करेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष, वर्तमान व पूर्व सांसद, विधायक, मेयर, चेयरमैन नगरीय निकाय और ब्लॉक प्रमुखों के साथ बैठक करके रणनीति बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed