{"_id":"62f745190fbdf3704e10e286","slug":"gorakhpur-ssp-dr-gaurav-grover-changed-the-workspace-of-14-policemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: चार थानेदार लाइनहाजिर, दुर्गेश सिंह बने गोरखनाथ के एसओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: चार थानेदार लाइनहाजिर, दुर्गेश सिंह बने गोरखनाथ के एसओ
Sat, 13 Aug 2022 12:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:00 PM IST
सार
एसएसपी दफ्तर के मुताबिक, प्रभारी निरीक्षक रहे सुशील कुमार शुक्ला को लाइनहाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रहे कल्याण सिंह को नया थानेदार बनाया गया। उरुवा बाजार थाना प्रभारी रहे अजय कुमार मौर्या को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनाया गया है।
विज्ञापन
गोरखपुर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने शुक्रवार को चार थानेदारों को लाइनहाजिर कर दिया। दो सीनियर दरोगा को थानेदारी सौंपी गई है। सूरज सिंह को पीपीगंज और मदन मोहन मिश्रा को तिवारीपुर का थानेदार बनाया गया है। दुर्गेश सिंह को गोरखनाथ थाने का एसओ बनाया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी दफ्तर के मुताबिक, प्रभारी निरीक्षक रहे सुशील कुमार शुक्ला को लाइनहाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रहे कल्याण सिंह को नया थानेदार बनाया गया। उरुवा बाजार थाना प्रभारी रहे अजय कुमार मौर्या को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनाया गया है।
विज्ञापन
जयंत कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक गोला से प्रभारी निरीक्षक खोराबार बनाया गया है। खोराबार के प्रभारी निरीक्षक रहे नरेंद्र कुमार सिंह को लाइनहाजिर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक एएचटी रहे जय नारायण शुक्ल को प्रभारी निरीक्षक गोला और न्यायालय सुरक्षा में रहे भूपेंद्र कुमार सिंह को उरुवा का नया थानेदार बनाया गया है।
विज्ञापन
पीपीगंज प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह को गोरखनाथ का नया थानेदार बनाया गया है। गोरखनाथ में तैनात रहे मनोज कुमार सिंह को लाइनहाजिर कर दिया गया है। गुलरिहा प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार वाजपेयी को प्रभारी निरीक्षक चौरीचौरा बनाया गया है। चौरीचौरा में रहे मनोज कुमार पांडेय को प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा बनाया गया है। तिवारीपुर थानेदार राजेंद्र प्रताप सिंह को लाइनहाजिर कर दिया गया है।