फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur school reopne

सात फीसदी बढ़ी बच्चों की उपस्थिति, अलर्ट पर प्रधानाचार्य

Wed, 21 Oct 2020 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur school reopne
सात फीसदी बढ़ी बच्चों की उपस्थिति, अलर्ट पर प्रधानाचार्य
विज्ञापन

गोरखपुर। कोरोना संकट की वजह से सात महीने बाद खुले सरकारी और निजी स्कूलों में दूसरे दिन मंगलवार को विद्यार्थियों की संख्या में 3-7 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रधानाचार्य भी पहले से ज्यादा सतर्क नजर आए। गेट के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई। उसके बाद कक्षाओं में जाने की अनुमति दी गई।
शासन के निर्देश पर सोमवार से सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड के विद्यालयों के कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने की अनुमति दी गई है। पहले दिन निजी स्कूलों में 40-50 फीसदी तो माध्यमिक विद्यालयों में 20-30 फीसदी विद्यार्थियों की उपस्थिति थी। दूसरे दिन विद्यालयों में 3 से 7 फीसदी ज्यादा उपस्थिति दर्ज की गई। ज्यादातर विद्यालयों ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मॉस्क, पानी की बोतल और हैंड सैनिटाइजर को घर से लाना अनिवार्य कर दिया है। साथ ही विद्यालय परिसर के साथ-साथ कक्षाओं के बाहर भी विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए जगह-जगह हैंड सैनिटाइजर लगाए गए हैं। स्कूल के अंदर आने और जाने के लिए अलग गेट का इस्तेेेमाल किया जा रहा है। दो शिफ्टों में स्कूल का संचालन किया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि 50 फीसदी बच्चों को स्कूल बुलाने का निर्देश है। पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन अधिक बच्चे स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

शत-प्रतिशत हो रहा गाइडलाइंस का पालन
स्कूल के अंदर कोविड गाइडलाइंस का शत-प्रतिशत पालन किया जा रहा है। घर से भी एहतियात को लेकर सख्त हिदायत दी जा रही है। क्लास में पढ़ाई का आनंद आ रहा है।
- सना खातून, दसवीं, एडी गर्ल्स इंटर कॉलेज
स्कूल के अंदर हैं ज्यादा सुरक्षित
स्कूल के अंदर बच्चे ज्यादा सुरक्षित हैं, यहां कदम-कदम पर मॉस्क और हैंड सैनिटाइज कराने पर शिक्षकों का फोकस है। कॉपी-किताब की शेयरिंग, एक जगह एकत्र होना, किसी प्रकार के सामूहिक कार्यक्रम पर रोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अर्चना शर्मा, दसवीं, एडी गर्ल्स इंटर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed