फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur :  RSS shakha will be in every village before centenary year celebrations

Gorakhpur : शताब्दी वर्ष समारोह से पहले हर गांव में होगी आरएसएस की शाखा, संघ ने तैयार किया खाका

Fri, 28 Oct 2022 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 28 Oct 2022 06:17 AM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष समारोह (2025) से पहले हर गांव में शाखा लगेगी। इसका खाका संघ ने तैयार कर लिया है। यह जानकारी आरएसएस के प्रांत संघचालक डॉ. पृथ्वीराज सिंह, प्रांत सह संघचालक डॉ महेंद्र अग्रवाल और प्रांत संपर्क प्रमुख प्रो संजीत गुप्ता ने बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

विज्ञापन
Gorakhpur :  RSS shakha will be in every village before centenary year celebrations
demo pic... - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष समारोह (2025) से पहले हर गांव में शाखा लगेगी। इसका खाका संघ ने तैयार कर लिया है। यह जानकारी आरएसएस के प्रांत संघचालक डॉ. पृथ्वीराज सिंह, प्रांत सह संघचालक डॉ महेंद्र अग्रवाल और प्रांत संपर्क प्रमुख प्रो संजीत गुप्ता ने बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

विज्ञापन


पदाधिकारियों ने कहा कि अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक प्रयागराज में 16 से 19 अक्तूबर के बीच हुई थी। बैठक में जो कुछ तय हुआ था, उसकी जानकारी गोरक्ष प्रांत के स्वयंसेवकों को दी गई है। स्वयंसेवक अब घर-घर दस्तक देकर जनसंख्या असंतुलन से होने वाले नुकसान की जानकारी देंगे। आबादी को नियंत्रित करने के लिए जनसमर्थन भी जुटाएंगे। सबसे बड़ी चिंता जनसंख्या असंतुलन है। असम, केरल, पश्चिम बंगाल में ज्यादा खतरनाक स्थिति है। उत्तराखंड व हरियणा में भी जनसंख्या असंतुलन बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


आरएसएस पदाधिकारियों ने राहुल पर निशाना साधा
आरएसएस के पदाधिकारियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। कहा कि संघ का नाम लेकर राहुल वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। वह वर्ग विशेष को साधने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता है कि संघ की जड़ें कितनी मजबूत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed