{"_id":"647afacdf34ba099d801fe8b","slug":"gorakhpur-ranked-second-in-up-in-health-dashboard-ranking-2023-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Health Dashboard: हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में गोरखपुर को सूबे में दूसरा स्थान, इन ब्लॉक का प्रदर्शन बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Health Dashboard: हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में गोरखपुर को सूबे में दूसरा स्थान, इन ब्लॉक का प्रदर्शन बेहतर
Sat, 03 Jun 2023 02:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 03 Jun 2023 02:03 PM IST
सार
डीपीएम पंकज आनंद ने बताया कि इस बार की रैंकिंग में पिपराईच, बड़हलगंज, पाली, पिपरौली, चरगांवा, खजनी और भटहट का विशेष योगदान रहा है। अन्य ब्लॉक को भी इनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
प्रदेश में दूसरा स्थान आने पर सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे कर्मचारियों को मिठाई खिलाते हुए।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में गोरखपुर जिले को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। यह रैंकिंग अप्रैल माह के प्रदर्शन के आधार पर हासिल हुई है। जिले को 0.78 कंपोजिट स्कोर मिला है। बेहतर प्रदर्शन के लिए सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने स्वास्थ्यकर्मियों और प्रोग्राम मैनेजर्स को बधाई दी है।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि गर्भवती की प्रसव पूर्व चार जांच, हीमोग्लोबिन की जांच, संस्थागत प्रसव की दर, सी सेक्शन संस्थागत प्रसव दर, स्टिल बर्थ रेशियो, नवजात शिशु गृह भ्रमण, पूर्ण प्रतिरक्षण, टीबी नोटिफिकेशन दर, एचआईवी के गर्भवती की स्क्रीनिंग, प्रति आशा इंसेंटिव जैसे कुल 15 सूचकांकों में बेहतर प्रदर्शन की वजह से यह रैंकिंग मिली है।
विज्ञापन
सीएमओ ने जिले के सभी अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों से अपील की कि गुणवत्तापूर्ण सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखें और प्रयास करें कि जिले को प्रथम रैंक मिल सके। बताया कि रैंक दिलाने में डॉ. नंद कुमार, डीपीएम पंकज आनंद, डीडीएम पवन गुप्ता, डीसीपीएम रिपुंजय पांडेय की अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन
इन ब्लॉक का प्रदर्शन बेहतर
डीपीएम पंकज आनंद ने बताया कि इस बार की रैंकिंग में पिपराईच, बड़हलगंज, पाली, पिपरौली, चरगांवा, खजनी और भटहट का विशेष योगदान रहा है। अन्य ब्लॉक को भी इनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
अब तक की रैंकिंग
फरवरी 2021, अगस्त 2021 और जनवरी 2022 में जिले को प्रथम स्थान मिला
दिसंबर 2021 में तीसरा और मार्च 2022 में दूसरा स्थान मिला
अब तक की रैंकिंग
फरवरी 2021, अगस्त 2021 और जनवरी 2022 में जिले को प्रथम स्थान मिला
दिसंबर 2021 में तीसरा और मार्च 2022 में दूसरा स्थान मिला