फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Railway Station: Will be able to travel in station premises including vehicles

गोरखपुर रेलवे स्टेशन : वाहन समेत स्टेशन परिसर में आवाजाही कर सकेंगे

Sat, 26 Dec 2020 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Railway Station: Will be able to travel in station premises including vehicles
गोरखपुर रेलवे स्टेशन : वाहन समेत स्टेशन परिसर में आवाजाही कर सकेंगे
विज्ञापन

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन परिसर में अब वाहनों के साथ दाखिल हो सकेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए शुक्रवार को एक और चार नंबर के प्रवेश द्वार खोल दिए गए हैं। जल्द ही कुछ और प्रवेश द्वारों से बैरिकेडिंग हटा दी जाएगी। नए साल में कैब-वे को भी खोलने की तैयारी रेलवे प्रशासन ने की है।
लॉकडाउन के समय से ही रेल प्रशासन ने सभी प्रवेश द्वार बंद करा दिए थे। सिर्फ सामान लेकर पैदल यात्रियों को परिसर में जाने के लिए जगह छोड़ी गई थी। ट्रेनों की संख्या लगातार बढ़ाई जा जा रही है। नतीजतन यात्रियों की आवाजाही भी बढ़ी है। ट्रेन से उतरने के बाद ऑटो के लिए यात्रियों को सामान लेकर परिसर से बाहर जाना पड़ता था।
विज्ञापन

उनकी सहूलियत के लिए शुक्रवार दोपहर में प्रवेश द्वार नंबर एक और चार को खोल दिया गया। हालांकि इसकी जानकारी न होने के कारण बहुत से यात्री अन्य प्रवेश द्वार से पैदल ही परिसर में दाखिल हुए। रेलयात्रियों को पहुंचाने और उन्हें स्टेशन से लाने के लिए आए लोगों को वाहन बाहर नहीं लगाना होगा। वे भी परिसर में आसानी से आवाजाही कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed