फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Railway Station Along with historical religiousness will also be reflected

गोरखपुर रेलवे स्टेशन: ऐतिहासिक के साथ धार्मिकता भी झलकेगी, जल्द होगा टेंडर

Fri, 12 May 2023 06:48 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 May 2023 06:48 AM IST
सार

 रेलवे प्रशासन की योजना के अनुसार पटरियों के ऊपर से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया तक रूफ प्लाजा बनेगा। इसका दो से तीन फ्लोर बनेगा। पहले तल पर फूड प्लाजा और वेटिंग लाउंज बनेगा।

विज्ञापन
Gorakhpur Railway Station Along with historical religiousness will also be reflected
इस तरह दिखेगा गोरखपुर रेलवे स्टेशन का भवन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दो सालों में गोरखपुर जंक्शन की सूरत बदल जाएगी। नए लुक में भवन दिखेगा और आने-जाने का रास्ता अलग होगा। रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए एजेंसी ने डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) फाइनल कर दी है। अब टेंडर जारी करने की तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे का गोरखपुर जंक्शन अत्याधुनिक बनाने की तैयारी रेलवे प्रशासन ने की है। इसे सिटी सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा, जो नगर के दोनों हिस्सों को आपस में जोड़ने का काम करेगा। इसके विकसित हो जाने पर रूफ प्लाजा होने के साथ ही फूड कोर्ट, वेटिंग लाउंज, बच्चों के खेलने की जगह के साथ ही स्थानीय उत्पाद के लिए स्थानों की बिक्री की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन


इससे मेट्रो सेवा, सिटी बस और अन्य ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा सीधे जंक्शन से जुड़ जाएंगी। स्टेशन पुनर्निर्माण में ग्रीन बिल्डिंग की तकनीकी व दिव्यांग फेंडली सुविधाएं होंगी। आगामी 50 साल को ध्यान में रखते हुए स्टेशन इंटेलीजेंट बिल्डिंग की अवधारणा पर विकसित किए जाएंगे। रेलवे प्रशासन की योजना के अनुसार पटरियों के ऊपर से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया तक रूफ प्लाजा बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: 600 रुपये कम मिलने पर ऑडिटर को आया गुस्सा, कैशियर ने पति से पिटवाया

इसका दो से तीन फ्लोर बनेगा। पहले तल पर फूड प्लाजा और वेटिंग लाउंज बनेगा। ऊपरी तल पर रिटेल के लिए स्थान, कैफेटेरिया और बच्चों के खेलने का स्थान सुरक्षित किया जाएगा। यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही रेस्टोरेंट, मेडिकल और शापिंग कांप्लेक्स आदि उच्चस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।


खूबसूरत होगा मुख्य द्वार
गोरखपुर जंक्शन का नया भवन ही नहीं उसका मुख्य द्वार भी खूबसूरत होगा। अंग्रेजों के जमाने में बने रेलवे स्टेशन के ऐतिहासिक भवन की डिजाइन में बदलाव नहीं होगा। लेकिन, धार्मिकता और आध्यात्मिकता की पहचान भी नजर आएगी। गोरखनाथ मंदिर और गीता प्रेस सहित अन्य महत्व वाले धार्मिक स्थानों की छाया नजर आएगी। पुर्नविकास के दौरान यात्री सुविधाओं के साथ ही उनकी सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। अनाधिकृत प्रवेश रोकने के लिए प्रवेश और निकास द्वार को सीमित किया जाएगा। पूरा परिसर सीसीटीवी कैमरों की जद में होगा।

गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास योजना के तहत प्रस्तावित मॉडल की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर लिया गया है। इसकी जांच करके स्वीकृति के लिए रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा। - पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ एनईआर।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed