फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Railway's senior section engineer Santosh Srivastava dies in road accident

Gorakhpur News: रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत, परिवार में थे सबसे बड़े

Tue, 28 May 2024 11:11 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 28 May 2024 11:11 AM IST
सार

हादसे में एसयूवी चालक श्रीकांत यादव को खरोंच तक नहीं आई, मगर घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बजाय वह मौके से भाग गया। वहीं, हादसे में कंटेनर पलट गया। उसका चालक साजिद निवासी शेरूपुर कलां, पूरनपुर, जिला पीलीभीत कंटेनर वहीं छोड़कर भाग गया। कंटेनर में केला लदा था, जो मध्य प्रदेश से नेपाल भेजा जा रहा था।

विज्ञापन
Gorakhpur Railway's senior section engineer Santosh Srivastava dies in road accident
मृतक संतोष कुमार श्रीवास्तव( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बौद्ध परिपथ पर कोतवाली देहात क्षेत्र में बेलहा गांव के पास सोमवार को एसयूवी में तेज रफ्तार कंटेनर ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में एसयूवी सवार गोरखपुर रेलवे के सेक्शन इंजीनियर संतोष कुमार श्रीवास्तव (40) व एग्जीक्यूटिव इंजीनियर महेंद्र नाथ मिश्र जख्मी हो गए। जिला मेमोरियल अस्पताल में इलाज के दौरान संतोष की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कंटेनर को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


ग्रीन सिटी, फेज-एक, गोरखपुर निवासी रेलवे के सेक्शन इंजीनियर संतोष कुमार श्रीवास्तव सोमवार को रेलवे के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर महेंद्र नाथ मिश्र निवासी राजीवनगर बशारतपुर गोरखपुर के साथ किराये की एसयूवी से बहराइच के चिलवरिया जा रहे थे। वहां नई रेल लाइन बिछाने की प्रक्रिया चल रही है, जिसका जायजा लेने दोनों अधिकारी चिलवरिया जा रहे थे। एसयूवी श्रीकांत यादव चला रहे थे।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र में बेलहा गांव के पास बौद्ध परिपथ पर सोमवार सुबह 11 बजे सामने से आ रहे कंटेनर ने एसयूवी में जोरदार टक्कर मार दी। इससे एसयूवी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। एसयूवी में पिछली सीट पर बैठे सेक्शन इंजीनियर संतोष कुमार श्रीवास्तव का सिर फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेंद्र भी जख्मी हो गए। एयरबैग खुलने से चालक श्रीकांत यादव को खरोंच तक नहीं आई। राहगीरों ने घायलों को जिला मेमोरियल चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान संतोष की मौत हो गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर ने घटनास्थल का जायजा लिया।

रेलवे ठेकेदार विश्वनाथ वर्मा की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराया गया। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि संतोष कुमार श्रीवास्तव के परिजनों को हादसे की सूचना दे गई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

मौके से भाग निकले दोनों चालक
हादसे में एसयूवी चालक श्रीकांत यादव को खरोंच तक नहीं आई, मगर घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बजाय वह मौके से भाग गया। वहीं, हादसे में कंटेनर पलट गया। उसका चालक साजिद निवासी शेरूपुर कलां, पूरनपुर, जिला पीलीभीत कंटेनर वहीं छोड़कर भाग गया। कंटेनर में केला लदा था, जो मध्य प्रदेश से नेपाल भेजा जा रहा था।

बेहद तेज थी कंटेनर की रफ्तार
रेलवे के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर महेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि कंटेनर की रफ्तार बेहद तेज थी। इसी वजह से एसयूवी को टक्कर मारने के बाद कंटेनर पलट गया। महेंद्र ने बताया कि उन्हें मामूली चोटें आईं हैं।


गोरखपुर में ग्रीन सिटी में मातम छाया
गोरखपुर। रेलवे के सेक्शन इंजीनियर संतोष कुमार श्रीवास्तव की मौत की खबर मिलते ही ग्रीन सिटी, फेज-एक काॅलोनी में मातम छा गया। काॅलोनी स्थित घर में पत्नी, इकलौती बेटी और बुजुर्ग माता-पिता हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मौके पर पहुंचे रिश्तेदार और कॉलोनीवासी उन्हें संभालने में जुटे रहे। पत्नी गृहिणी हैं। इकलौती बेटी इंटर की पढ़ाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed