फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Preparations started to remove problem of water logging

गोरखपुर: जलभराव की समस्या दूर करने की तैयारी शुरू, जीडीए और नगर निगम की टीम ने किया निरीक्षण

Thu, 07 Apr 2022 01:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 07 Apr 2022 01:43 PM IST
सार

उपाध्यक्ष जीडीए प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि ग्रीन सिटी में जलनिकासी की विस्तृत कार्ययोजना को शासन से सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। अब रसूलपुर, सूरजकुंड, अजय नगर, सुभाषचंद्र बोस नगर, अंधियारीबाग आदि मोहल्लों से जलनिकासी के लिए भी कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
Gorakhpur Preparations started to remove problem of water logging
जलजमाव की परेशानी होगी दूर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के ग्रीन सिटी मोहल्ले के लोगों को बरसात में होने वाले जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की तैयारी शुरू हो गई है। शासन से 33 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को सैद्धांतिक सहमति मिलने के बाद अब  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गोरखनाथ मंदिर के अगल-बगल एवं पीछे की कॉलोनियों से भी जलभराव की समस्या दूर होगी।  

विज्ञापन


गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) इसका प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जीडीए के अधिशासी अभियंता किशन सिंह एवं नगर निगम के जोनल अधिकारी/सहायक नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने रसूलपुर, अंधियारीबाग आदि मोहल्लों का निरीक्षण कर उपायों पर चर्चा की। बरसात के समय ग्रीन सिटी, रसूलपुर, अजयनगर, अंधियारीबाग, सुभाषचंद्र बोस नगर, सूरजकुंड एवं सिधारीपुर आदि मोहल्लों में जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन


पिछली बारिश में हालात काफी खराब हो गए थे। ग्रीन सिटी से जलभराव खत्म करने के लिए तैयार विस्तृत कार्ययोजना को शासन से सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। इसी क्रम में जीडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर अधिशासी अभियंता किशन सिंह, रसूलपुर, सूरजकुंड सहित आधा दर्जन मोहल्लों में जलनिकासी की कार्ययोजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को उन्होंने नगर निगम के जोनल अधिकारी, पुराना गोरखपुर एवं अंधियारीबाग के पार्षदों के साथ इन मोहल्लों का निरीक्षण कर जलभराव वाले क्षेत्रों को भी देखा। बताया कि ग्रीन सिटी की तरह यहां भी अंडरग्राउंड नालियां बनाई जाएंगी। सुभाषचंद्र बोस नगर एवं बसियाडीह में संचालित पंपिंग स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जाएगी।


उपाध्यक्ष जीडीए प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि ग्रीन सिटी में जलनिकासी की विस्तृत कार्ययोजना को शासन से सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। अब रसूलपुर, सूरजकुंड, अजय नगर, सुभाषचंद्र बोस नगर, अंधियारीबाग आदि मोहल्लों से जलनिकासी के लिए भी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जीडीए यह कार्ययोजना जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएगा। जिला प्रशासन द्वारा इसे शासन के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed