फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Police issued diversion regarding counting of votes

Gorakhpur: मतगणना को लेकर पुलिस ने जारी किया डायवर्जन, कल DDU और सदर तहसील की ओर नहीं जाएंगे वाहन

Fri, 12 May 2023 01:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 May 2023 01:05 PM IST
सार

गोरखपुर विश्वविद्यालय व सदर तहसील में होने वाले मतगणना को देखते हुए विश्वविद्यालय और सदर तहसील की ओर वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित रखा जाएगा। सुबह पांच बजे से मतगणना समाप्त होने तक डायवर्जन जारी रहेगा।

विज्ञापन
Gorakhpur Police issued diversion regarding counting of votes
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर निकाय चुनाव की 13 मई को होने वाली मतगणना को लेकर डायवर्जन जारी कर दिया गया है। गोरखपुर विश्वविद्यालय व सदर तहसील में होने वाले मतगणना को देखते हुए विश्वविद्यालय और सदर तहसील की ओर वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित रखा जाएगा। सुबह पांच बजे से मतगणना समाप्त होने तक डायवर्जन जारी रहेगा।

विज्ञापन
  • छात्रसंघ चौक से मतगणना में भाग लेने वाले अधिकारी, कर्मचारी के अलावा किसी भी प्रकार के वाहन मेन गेट की ओर नहीं जाएंगे। ये वाहन कैंट चौक, आंबेडकर चौक, पैडलेगंज होकर जाएंगे।
  • विज्ञापन
  • आयकर भवन तिराहा से दो पहिया वाहन को छोड़कर कोई भी वाहन विश्वविद्यालय की ओर नहीं जाएंगे। ये वाहन आरटीओ कार्यालय, हरिओम नगर तिराहा होते हुए जाएंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • आरटीओ तिराहा ट्रांसफार्मर के पास से मतगणना में भाग लेने वाले अधिकारियों के वाहनों के अलावा कोई और वाहन नहीं जाएंगे। ये वाहन आयकर भवन तिराहा होकर जाएंगे।
  • रोडवेज की बसें विश्वविद्यालय चौक से मुख्य गेट की तरफ नहीं जाएंगी। ये मोहद्दीपुर होकर अपने गंतव्य को जाएंगी।
  • दो पहिया वाहनों को छोड़कर तमकुही तिराहा से सदर तहसील मार्ग कचहरी चौक तक सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये आंबेडकर चौक होकर जाएंगे।
  • कचहरी चौक से तमकुही तिराहा तक बाइक को छोड़कर अन्य वाहन नहीं जाएंगे।


 

मतगणना स्थल के वाहन इधर से जाएंगे

  • मतगणना स्थल तक जाने वाले एजेंट, प्रत्याशी व मीडियाकर्मियों के दो पहिया वाहनों का प्रवेश विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास गेट से होगा।
  • मतगणना कर्मी और पुलिसकर्मियों के वाहन विश्वविद्यालय मुख्य द्वार से प्रवेश करेंगे।
  • सभी वाहनों का निकास मुख्य गेट से होगा।

यहां होगी पार्किंग
  • मतगणना कर्मियों, पुलिसकर्मियों के दो पहिया वाहन संवाद भवन से हाइडिल तिराहा के मध्य सड़क किनारे पार्क होंगे।
  • एजेंट व मीडियाकर्मियों के वाहन इतिहास विभाग के सामने एवं स्टेडियम के सामने सड़क किराने खड़े होंगे।
  • वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के वाहन हैलीपैड के पास खड़े होंगे।
  • मतगणना अधिकारी, कर्मचारियों के वाहन विश्वविद्यालय की पार्किंग में खड़े होंगे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed