फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur police

गोरखपुर: एसएसपी ने कहा- दुरुस्त करें अपराधियों की सूची, तीन दिन में निपटाएं महामारी फैलाने के मुकदमे

Fri, 18 Sep 2020 12:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur police
एसएसपी जोगेंद्र कुमार। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली सुधारने के लिए एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने एक बार फिर बुधवार की रात थानेदारों, चौकी इंचार्जों के कामों की समीक्षा की। एसएसपी ने दो टूक कहा कि थानों के निरीक्षण के दौरान अपराधियों के रिकॉर्ड दुरुस्त नहीं मिले हैं, इसे ठीक किया जाए। पिछले दस साल के बदमाशों की सूची अपडेट होनी चाहिए। इसके साथ ही एसएसपी ने लॉकडाउन उल्लंघन में धारा 188 के तहत दर्ज मुकदमों को तीन दिन में निपटाने का आदेश दिया है। ऐसा न करने पर संबंधित पुलिसवालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एसएसपी दफ्तर से मिली जानकारी के मुताबिक, सीसीटीनएस कर्मचारियों के किए गए स्थानातंरण का शत-प्रतिशत पालन कराने का आदेश एसएसपी ने दिया है। थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अवकाश के संबंध में जारी आदेश का पालन करें। यदि कोई गैरहाजिर होता है तो थाना प्रभारी स्वयं वार्ता कर ड्यूटी पर न आने का कारण पूछें और जीडी में उसे दर्ज करें। गैरहाजिर कर्मचारियों के संबंध में तीन दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि गैरहाजिर पुलिसकर्मियों पर अनुशात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने थाने के टॉप-10 बदमाशों के यहां दबिश देकर उसे भी जीडी में अंकित करने का निर्देश दिया। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने सभी पुलिस वालों से कहा है कि किसी भी घटना की सूचना मिलते पर तत्काल मौके पर जाकर निरीक्षण करें, इसमें लापरवाही मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुराने मुकदमों की विवेचना पूरी करें ताकि फरियादियों को न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed