{"_id":"5f3f91158ebc3e3d0c710b43","slug":"gorakhpur-police-gorakhpur-city-news-gkp3624624170","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडिशनल एसपी को भी रोज सुननी होगी फरियाद, दिन निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडिशनल एसपी को भी रोज सुननी होगी फरियाद, दिन निर्धारित
विज्ञापन

गोरखपुर। एसएसपी के साथ अब एडिशनल एसपी भी उनके कार्यालय में बैठकर लोगों की फरियाद सुनेंगे। हर अधिकारी के बैठने का दिन निर्धारित कर रोस्टर जारी कर दिया गया है। निर्धारित तिथि को एडिशनल एसपी सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक फरियाद सुनेंगे। एसएसपी जोगिंदर कुमार की बनाई यह नई व्यवस्था शुक्रवार से शुरू हो जाएगी।
जिले के अलग-अलग क्षेत्र से रोजाना फरियाद लेकर 100 से अधिक लोग पुलिस कार्यालय आते हैं। वे एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी नार्थ और एसपी साउथ से मिलते हैं। महिला अपराध, हत्या, लूट जैसे बड़े मामले अधिकारी खुद देखते हैं। छोटे मामले शिकायत प्रकोष्ठ में भेज दिए जाते हैं। नवागत एसएसपी जोगिंदर कुमार ने जनसुनवाई की इस व्यवस्था में बदलाव किया है। अब हर मामले की सुनवाई एसएसपी या एडिशनल एसपी ही करेंगे। रोस्टर के हिसाब से एसपी सिटी, एसपी नार्थ, एसपी साउथ, एसपी क्राइम और एसपी यातायात सुबह 10 बजे एसएसपी कार्यालय में बैठ जाएंगे। फरियाद सुनने के बाद उसका निराकरण कराएंगे। एसएसपी जोगिंदर कुमार ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए।
अधिकारी जनसुनवाई का दिन
अशोक वर्मा, एसपी क्राइम सोमवार
आशुतोष शुक्ल, एसपी ट्रैफिक मंगलवार
अरविंद पांडेय, एसपी नार्थ बुधवार
विपुल श्रीवास्तव, एसपी साउथ बृहस्पतिवार
डॉ. कौस्तुभ, एसपी सिटी शुक्रवार