{"_id":"5ebbae4e8ebc3e90984db4c7","slug":"gorakhpur-police-delivered-medicine-after-twitter-information-by-aditya-thakre-from-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के आदित्य ठाकरे ने मां की दवा के लिए ट्विटर पर मांगी थी मदद, पुलिस ने पहुंचाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई के आदित्य ठाकरे ने मां की दवा के लिए ट्विटर पर मांगी थी मदद, पुलिस ने पहुंचाई राहत
Wed, 13 May 2020 02:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 13 May 2020 02:43 PM IST
सार
- ट्विटर पर आई सूचना, 55 किलोमीटर दूर जाकर पुलिस ने पहुंचाई दवा
- बेटे ने मुंबई से ट्वीट कर यूपी पुलिस से मांगी थी मदद, पीआरवी के काम की सराहना की
विज्ञापन
पुलिस ने कैंपियरगंज जाकर महिला को दवा पहुंचाया।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्विटर पर मुंबई के आदित्य ठाकरे ने यूपी पुलिस से अपनी मां की दवा के लिए मदद मांगी तो पुलिस ने 55 किलोमीटर दूर जाकर दवा पहुंचाई। दवा मिलने पर मां ने पुलिस वालों को आशीर्वाद दिया तो आदित्य ने ट्वीट कर यूपी पुलिस को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उम्मीद नहीं थी कि पुलिस इस तरह से मदद करेगी।
विज्ञापन
आदित्य ने यूपी पुलिस को ट्वीट कर बताया कि उसकी मां की जीवन रक्षक दवाई खत्म हो गई है। लॉकडाउन से पहले ही वह शादी में शामिल होने के लिए गोरखपुर के कैंपियरगंज इलाके में अपने रिश्तेदार के घर गई थी। लॉकडाउन में फंस गईं और आसपास की दुकानों पर दवा नहीं मिल पा रही थी। रिश्तेदार ने भी दवा खोजी पर नहीं मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने व्हाट्सएप पर पर्चा मंगवाया और दवा खोजकर खरीदी फिर 55 किलोमीटर दूर जाकर महिला को दवा उपलब्ध कराई। पीआरवी 3882 के दवा पहुंचाने की जानकारी होने पर एसएसपी ने पुलिस वालों के काम की सराहना की।
विज्ञापन