फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur police arrested acid attack accused

घटिया सोच: पत्नी को बदसूरत करने के लिए फेंका था तेजाब, गिरफ्तार

Thu, 16 Jan 2020 10:28 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Thu, 16 Jan 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur police arrested acid attack accused
- फोटो : अमर उजाला
गुलरिहा इलाके में पत्नी और बेटी पर तेजाब फेंकने के आरोपित श्रीराम निषाद को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में श्रीराम ने बताया कि उसकी पत्नी का कई लोगों से मिलना-जुलना था जो उसे पसंद नहीं आता था। इस वजह से उसे बदसूरत करने के लिए चेहरे पर तेजाब फेंका था। सोचा था, तेजाब से चेहरा जल जाएगा तो कोई उसकी ओर देखगा तक नहीं। पीड़ित का मेडिकल कॉलेज में अब भी इलाज चल रहा है। पुलिस ने बुधवार को आरोपित को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।  
विज्ञापन


पुलिस लाइंस में एसपी नार्थ अरविंद कुमार पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि बीती दस जनवरी की रात गुलरिहा के जंगल डुमरी नंबर एक निवासी नीलम के पर उसके पति ने सोते समय तेजाब फेंक दिया था। जिससे नीलम का चेहरा झुलस गया। वहीं तेजाब की छींटे पड़ने से उसकी 12 वर्षीय बेटी भी आंशिक रूप से झुलसी थी। घटना को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गया था। नीलम के पिता की तहरीर पर पुलिस पति के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार को विवेचक अरविंद कुमार यादव और सिपाही हरींद्र सिंह ने मुखबिर की सूचना पर पति श्रीराम को गुलरिहा कस्बे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पति ने अन्य दोस्तों के शामिल होने से किया इंकार

मेडिकल कॉलेज में भर्ती नीलम और उसकी बेटी खुशबू ने तेजाब फेंकने की घटना में पुलिस के सामने श्रीराम के दो दोस्तों लालू और सिंकदर के भी शामिल होने का बयान दिया था। जिसके बाद पुलिस उनकी भी तलाश कर रही थी। श्रीराम के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि दोस्त घटना में शामिल नहीं थे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों दोस्तों को क्लीन चिट दे दी। एसपी नार्थ ने बताया कि महिला के बयान की पुष्टि मुख्य आरोपित के बयान में नहीं हुई।

गांव की एक दुकान से खरीदा था तेजाब
श्रीराम ने पुलिस के पूछताछ में बताया कि उसने गांव के एक व्यक्ति की दुकान से ट्रैक्टर की बैटरी में तेजाब डालने की बात बता तेजाब खरीदा था। पुलिस ने दुकानदार को भी हिरासत में लिया है। एसपी नार्थ ने कहा कि उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

नीलम से श्रीराम ने की है तीसरी शादी
आरोपित पति श्रीराम ने बताया कि पहली पत्नी की मौत और दूसरी पत्नी से तलाक के बाद उसने नीलम से बीस वर्ष पहले तीसरी शादी की थी। इसलिए दोनों की उम्र में बहुत अंतर है। अपने दोनों बच्चों का नीलम ख्याल नहीं रखती थी। अक्सर इधर-उधर घूमती रहती थी। जिससे वह उसके चरित्र पर शक करता था। घूमने से मना करने पर कई बार पत्नी ने उसकी पिटाई कर दी थी। उसने सोचा की अगर चेहरा खराब कर दूंगा तो वह बच्चों का ख्याल रखेगी और घूमने भी नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed