गोरखपुर। दिल्ली में 26 से 28 मई तक आयोजित तीसरे एशियन ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक कब्जा दिया है। इस टीम में गोरखपुर के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य मेडल पर कब्जा किया है।
ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव संतोष कुमार यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इसमें गोरखपुर की इशिका, समर यादव ने स्वर्ण, श्वेता तिवारी ने रजत और विश्वदीपक, सात्विक और अली हमजा ने कांस्य मेडल प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, मलेशिया, कोरिया, चाइना, किर्गिजस्तान, चाइना ताइपे और वियतनाम देश के खिलाड़ी भी शामिल हुए थे। खिलाड़ियों के गोरखपुर पहुंचने पर अल्मा मेटर स्कूल के प्रबंधक अंकुल जायसवाल, आरती जायसवाल आदि ने खिलाड़ियों का बधाई दी है। संवाद