फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur people will get gift of auditorium on new year 2022

खुशखबर: नए साल पर गोरखपुर वासियों को मिलेगा ये खास तोहफा, होंगी ये सुविधाएं

Sun, 19 Dec 2021 12:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 19 Dec 2021 12:51 PM IST
सार

गोरखपुर में अति आधुनिक सुविधाओं वाले प्रेक्षागृह का लोकार्पण जनवरी के अंतिम सप्ताह में हो सकता है। इस प्रेक्षागृह में 500 लोगों के एक साथ बैठने की व्यवस्था है।

विज्ञापन
Gorakhpur people will get gift of auditorium on new year 2022
निर्माणाधीन प्रेक्षागृह की जानकारी देते पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसपंर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नए साल पर गोरखपुर शहरवासियों को एक और अति आधुनिक सुविधाओं वाले प्रेक्षागृह का तोहफा मिलेगा। रेलवे महाप्रबंधक कार्यालय के पीछे 500 लोगों की क्षमता वाला यह प्रेक्षागृह करीब 90 फीसदी बनकर तैयार हो गया है। सुंदरीकरण अंतिम चरण में है। जनवरी अंतिम सप्ताह में इसका लोकार्पण कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


इस प्रेक्षागृह के बन जाने से रेलवे के सांस्कृतिक आयोजनों के लिए जगह नहीं तलाशनी पड़ेगी। वहीं रेलवे स्काउट्स एंड गाइड का महाशिवराग्नि कार्यक्रम भी कराने में आसानी होगी। इसके अलावा रेलवे के रंगमंच कलाकारों की टीम को अभ्यास करने के लिए मंच मिल जाएगा। भविष्य में प्रेक्षागृह को सांस्कृतिक आयोजनों के लिए किराए पर भी देने की योजना है। इससे रेलवे प्रशासन को अतिरिक्त आय भी होगी, जिससे मेंटेनेंस कराया जाएगा।
विज्ञापन

 

सामने का हिस्सा होगा बेहद आकर्षक

प्रेक्षागृह के सामने का हिस्सा बेहद आकर्षक होगा। परिसर में चारों तरफ हरियाली के लिए पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। इसे तैयार करने में करीब 10 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये सुविधाएं होंगी

बड़ा हॉल, एक छोटा डायनिंग हॉल, किचन, आकर्षक लाइटें, पार्किंग स्थल, आधुनिक शौचालय, हरियाली, गैलरी आदि।
 
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसपंर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि प्रेक्षागृह का कार्य लगभग पूरा हो गया है। प्रेक्षागृह में रेलवे के सेमिनार, रेलवे सप्ताह पुरस्कार समारोह इत्यादि कार्यक्रम हो सकेंगे। कला समिति के सदस्यों तथा रंगकर्मियों को अभ्यास के लिए एक बेहतर व्यवस्था मिलेगी। प्रेक्षागृह अति आधुनिक सुविधाओं से लैस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed