फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur parking

गोरखपुर की सड़कों को जाम से मिलेगी निजात, शहर के इन पांच खास जगहों पर बनेगी पार्किंग

Wed, 04 Nov 2020 10:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur parking
गोरखपुर शहर की सड़कों पर दौड़ती गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर की सड़कों पर बेतरतीब खड़ी होने वाली गाड़ियों से लगने वाले जाम से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। जल्द ही शहर के भीड़भाड़ वाले पांच इलाकों में पार्किंग की सुविधा शुरू हो जाएगी। कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने नगर आयुक्त को 15 दिन के भीतर सभी चिह्नित स्थानों की सफाई, लाइटिंग आदि व्यवस्था कराने का निर्देश दिया है। उम्मीद है कि दिवाली बाद यह सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके एवज में न्यूनतम शुल्क देना होगा।
विज्ञापन


पार्किंग के लिए जो पांच स्थान चिह्नित किए गए हैं उनमें कचहरी क्लब मैदान, सिनेमा रोड स्थित आरएफसी ऑफिस का मैदान, सिटी मॉल के सामने स्थित नजूल की खाली भूमि, बिस्मिल पार्क के पास स्थित नजूल की भूमि तथा यातायात चौराहे के पास एसपी जीआरपी ऑफिस परिसर शामिल है।
विज्ञापन


मंगलवार को कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीआईजी राजेश मोदक, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी जोगेंद्र कुमार, नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह, एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव और एसपी ट्रैफिक ने इन सभी स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कमिश्नर ने निर्देश दिया कि पार्किंग स्थलों के रखरखाव के लिए न्यूनतम पार्किंग फीस ली जाए। सूत्रों के मुताबिक यह फीस मोटरसाइकिल के लिए पांच रुपये और कार के लिए 10 रुपये हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोलघर, टाउनहॉल, सिनेमा रोड जाने वालों की राहत

प्रशासन की ओर से पार्किंग के लिए चिन्हित किए गए स्थानों पर अक्सर जाम लगता है। कोई निश्चित जगह नहीं होने की वजह से दुकानदार-ग्राहक तक सड़क पर ही गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। इससे जाम की समस्या और गहरा जाती है। कचहरी क्लब ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था हो जाने से गोलघर और टाउनहॉल जाने वालों की राहत मिल जाएगी। इसी तरह बिस्मिल पार्क और सिटी मॉल के सामने पार्किंग खुलने से पार्क रोड, आरएफसी ऑफिस परिसर में पार्किंग से सिनेमा रोड जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

महीने भर से चल रहा था होमवर्क
शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाकों में पार्किंग की व्यवस्था के लिए करीब एक महीने से कवायद चल रही थी। कमिश्नर के निर्देश पर पहले एडीएम सिटी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, नगर आयुक्त, यातायात, पुलिस और लोनिवि के अफसरों ने पार्किंग के लिए जगह तलाशी थी। इसके बाद बैठक के बाद पांच जगहों को पार्किंग के लिए मुफीद पाया गया। मंगलवार को निरीक्षण के बाद इन सभी पांच जगह पर अंतिम मुहर लग गई।

यहां होगी पार्किंग
  • कचहरी क्लब मैदान
  • आरएफसी, ऑफिस मैदान
  • सिटी मॉल के सामने
  • बिस्मिल पार्क के पास
  • एसपी जीआरपी ऑफिस परिसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed