{"_id":"6aff6b860eb4ac86a30b313e","slug":"gorakhpur-news-youth-attacked-with-a-knife-after-objecting-to-jestingteasing-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1524001-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हंसी-मजाक का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हंसी-मजाक का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला
Fri, 20 Nov 2026 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 20 Nov 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
- पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल धारदार चाकू बरामद किया
सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के शत्रुघ्नपुर के बब्बर टोला में हंसी-मजाक का विरोध करने पर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया था। मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी अभिषेक चौहान को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल धारदार चाकू भी बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक, शत्रुघ्नपुर बब्बर टोला निवासी अभिषेक चौहान मिठाई गौड़ के बेटे राहुल गौड़ के साथ हंसी-मजाक कर रहा था। राहुल ने इसका विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अभिषेक ने पास में रखा धारदार चाकू उठाकर राहुल पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राहुल बेहोश हो गया। घटना के बाद राहुल की मां अन्नू देवी की तहरीर पर चौरीचौरा थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपी अभिषेक चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से हमले में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।