फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Three injured, one serious, in a head-on collision between two bikes

Gorakhpur News: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन घायल, एक गंभीर

Mon, 27 Oct 2025 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Three injured, one serious, in a head-on collision between two bikes
चिलुआताल। थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुरा के सप्टहिया में रविवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोनबरसा निवासी जितेंद्र उर्फ गोली (45) अपनी बाइक से महराजगंज की ओर जा रहे थे। शाम करीब चार बजे जब वह सप्टहिया गांव के आगे पहुंचे तभी सामने से तेज रफ्तार अपाची बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके मुंह से खून निकलने लगा। स्थानीय लोगों ने तत्काल टैंपो से उन्हें अस्पताल भिजवाया। अपाची बाइक चालक महेसरा निवासी साहिल व गांव के दीपक साहनी को भी चोटें आईं। उग्र भीड़ से बचाने के लिए लोगों ने दोनों युवकों को एक दुकान में छिपा दिया। सूचना मिलने पर चिलुआताल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर इलाज के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाप्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed