फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Temperature remained two degrees higher than normal, heat wave will continue

Gorakhpur News: सामान्य से दाे डिग्री अधिक रहा तापमान, चलती रहेगी हीट वेव

Thu, 25 Apr 2024 07:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Temperature remained two degrees higher than normal, heat wave will continue
गोरखपुर। मौसम की सख्ती लगातार बढ़ रही है। तापमान में भी कोई खास उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिल रहा है। इन सबके बीच बुधवार को भी हीट वेव ने लोगों को परेशान किया। तेज धूप के साथ चल रही हवाओं से लू की लपटें सीधे महसूस की गईं। इसकी वजह से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना रहा, वहीं न्यूनतम तापमान भी 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोनों ही तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। आने वाले दिनों में भी मौसम विभाग ने हीट वेव चलने की आशंका जताई है। मौसम वैज्ञानिक जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि 28 अप्रैल तक हीट वेव चलने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि तेज धूप होने के कारण ह्यूमिडिटी में भी कमी दर्ज की गई है और यह बुधवार को अधिकतम 35 प्रतिशत रिकाॅर्ड की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed