फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Teacher molested after entering her house, accused arrested

Gorakhpur News: शिक्षिका से घर में घुसकर छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 08 Jun 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Teacher molested after entering her house, accused arrested
स्कूल से आते समय एक माह से कर रहा था पीछा, पुलिस ने आरोपी को भिजवाया जेल
विज्ञापन

गुलरिहा। इलाके की एक शिक्षिका से घर में घुसकर छेड़खानी और धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।
जानकारी के मुताबिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका क्षेत्र के एक गांव में मकान बनवाकर पति के साथ रहती हैं। आरोप है कि गुलरिहा बाजार निवासी रविशंकर मद्धेशिया नामक युवक एक माह से स्कूल से आते समय शिक्षिका का पीछा भी कर रहा था। शिक्षिका को रास्ते में अकेला देखकर छींटाकशी भी करता था। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे शिक्षिका घर में अकेली थीं। आरोपी युवक सीढ़ी के रास्ते घर में घुसकर उसके कमरे तक पहुंचा गया और शिक्षिका के साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध पर शिक्षिका को धमकाया।शिक्षिका के शोर मचाने पर वह भाग गया। पीड़िता ने गुलरिहा पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने आरोपी युवक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed