फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, wanted accused say, SSP is my acquaintance...let him come, I will fix everyone, case registered

जालसाजी: जब 'वांछित' ही कहने लगा- 'एसएसपी मेरे परिचित हैं...आने दो सबको ठीक कर दूंगा', जानिए क्यों कहा

Sun, 29 Dec 2024 10:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 29 Dec 2024 10:56 AM IST
सार

आरोप है कि गुजरात पुलिस का वांटेड परमानंद पांडेय बार-बार पीड़ित के व्हाट्सएप पर मैसेज व फोन कर धमकी दे रहा है कि एसएसपी साहब उसके परिचित हैं। वह छुट्टी पर हैं। उनके आने पर सबको ठीक कर दूंगा। उसका धमकी भरा फोन आने पर वह घबरा गए और एसएसपी आवास पहुंच गए, लेकिन परमानंद वहां नहीं मिला।

विज्ञापन
In Gorakhpur, wanted accused say, SSP is my acquaintance...let him come, I will fix everyone, case registered
एसएसपी गौरव ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात पुलिस को अपने घर का पता बताने पर पीपीगंज निवासी एक जालसाज ने एसएसपी से परिचय होने का हवाला देते हुए एक युवक को ठीक कर देने की धमकी दे डाली। इससे डर कर युवक ने गोरखनाथ थाने में जालसाज के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है।

विज्ञापन


गोरखनाथ इलाके के बरगदवां विकास नगर निवासी विपिन कुमार त्रिपाठी के अनुसार, उसका परिचित पीपीगंज के बाने निवासी परमानंद पांडेय गुजरात में साइबर ठगी का आरोपी है। उसकी तलाश करते हुए पुलिस 26 दिसंबर को गोरखपुर पहुंची। किसी तरह पुलिस टीम उनके पास पहुंची और परमानंद के बारे में पूछा तो उसने बता दिया।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने उसे अपने साथ उसके घर तक चलने को कहा। पुलिस उसे नोटिस देना चाहती थी। वह साथ चले गए। परमानन्द घर में ही छिपा था लेकिन उसने नोटिस रिसीव नहीं किया। उसे पता चला कि मैं पुलिस के साथ उसके घर गया था तो वह नाराज हो गया और धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परमानंद पांडेय बार-बार व्हाट्सएप पर मैसेज व फोन कर धमकी दे रहा है कि एसएसपी साहब उसके परिचित हैं। वह छुट्टी पर हैं। उनके आने पर सबको ठीक कर दूंगा। उसका धमकी भरा फोन आने पर वह घबरा गए और एसएसपी आवास पहुंच गए, लेकिन परमानंद वहां नहीं मिला। उसकी धमकी से परेशान होकर उन्होंने गोरखनाथ थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed