फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: SP South will investigate the theft case in Sushil Mittal's under-construction factory.

Gorakhpur News: सुशील मित्तल की निर्माणाधीन फैक्टरी में चोरी मामले की जांच करेंगे एसपी साउथ

Sat, 01 Mar 2025 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: SP South will investigate the theft case in Sushil Mittal's under-construction factory.
जिला स्तरीय उद्योग बंधु एवं औद्योगिक व्यापारिक सुरक्षा फोरम की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश
विज्ञापन

गोरखपुर। उद्यमी सुशील मित्तल की गीडा में निर्माणाधीन फैक्टरी में चोरी और कर्मचारियों से मारपीट के आरोपों की जांच एसपी साउथ करेंगे। इसके अलावा अफसर गीडा क्षेत्र के प्लास्टिक पार्क और फ्लैटेड फैक्टरी का काम जल्द पूरा कराया जाएगा। ताकि नए उद्योगों की स्थापना हो सके। उद्यमियों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को शीघ्रता से निस्तारित किए जाएंगे।
ये निर्देश अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनीत कुमार सिंह ने पर्यटन भवन के कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय उद्योग बंधु एवं औद्योगिक व्यापारिक सुरक्षा फोरम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। गीडा से संबंधित निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा के दौरान गीडा के ओएसडी अनुपम मिश्रा ने बताया कि फ्लैटेड फैक्टरी का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। लिंक एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ औद्योगिक गलियारा, प्लास्टिक पार्क में फैक्टरियां लग रही हैं। निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 11 आवेदन लंबित हैं, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित आवेदन पत्रों के जल्द निस्तारण का निर्देश दिए।
विज्ञापन


134 युवा उद्यमियों को दिया गया ऋण
बैठक के दौरान बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024- 25 में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत 451 आवेदन बैंकों को भेजा गया। इनमें से 170 को स्वीकृत करते हुए 134 आवेदकों को ऋण उपलब्ध कराया गया है। एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत 44 आवेदनों के सापेक्ष 128 आवेदन बैंकों को भेजा गया। 56 आवेदन बैंकों ने स्वीकृत कर लिया है और 46 आवेदकों को ऋण वितरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा
बैठक में उद्यमियों ने राजकीय औद्योगिक आस्थान नथमलपुर में जलापूर्ति, विकास नगर बरगदवां स्थित बुद्धा फ्लोर मिल से आरटीएस एग्रो तक नाले एवं सड़क का निर्माण तथा औद्योगिक स्थान में स्ट्रीट लाइट की समस्या के समाधान की मांग की। एडीएम ने नगर निगम से समन्वय बनाकर समस्याओं का यथाशीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। बैठक में उद्यमी प्रवीण मोदी, सुमित कक्कड़, भोला जायसवाल, अशोक शा समेत कई उद्यमी और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed