फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Sharadiya Navratri: Maha Ashtami fast on 30th, Navami on 1st October

शारदीय नवरात्र: महाष्टमी का व्रत 30 को, एक अक्तूबर को होगी नवमी

Fri, 26 Sep 2025 05:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 05:29 AM IST
सार

गोरखपुर में शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से शुरू हुआ है, जिसमें सप्तमी, अष्टमी और नवमी तिथियों का विशेष महत्व है। इन तिथियों पर उपवास, हवन और कन्या पूजन किए जाएंगे। विजयादशमी दो अक्तूबर को मनाई जाएगी।

विज्ञापन
Gorakhpur News: Sharadiya Navratri: Maha Ashtami fast on 30th, Navami on 1st October

विस्तार

गोरखपुर। इस बार 22 सितंबर से शुरू हुआ शारदीय नवरात्र दस दिनों का है। इस दौरान महाअष्टमी का व्रत 30 सितंबर को होगा। महानवमी एक अक्तूबर को मनाई जाएगी।
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर संस्कृत विद्यापीठ के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. दिग्विजय शुक्ल ने बताया कि माता दुर्गा का आगमन हाथी पर हुआ है और गमन डोली में होगा। दोनों ही शुभ माना गया है। नवरात्र में अब आगे सप्तमी, अष्टमी, नवमी व दशमी का सर्वाधिक महत्व है। महासप्तमी 29 सितंबर दिन सोमवार को है। इस दिन माता के पट खुलेंगे। महाष्टमी का व्रत मंगलवार को और महानवमी बुधवार को रहेगा। इस दिन कन्या पूजन व हवन किया जाएगा।

पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार, नवरात्र व्रत में जो नौ तिथियों में उपवास नहीं कर सकते तो वह यदि सप्तमी, अष्टमी और नवमी- इन तीन तिथियों में उपवास करें तो भी उनकी कामना सिद्ध हो जाती है। हवन के लिए पहली अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 6 मिनट के बाद दिन में 2 बजकर 37 मिनट तक उत्तम रहेगा। मां दुर्गा की प्रसन्नता के लिए नवमी तिथि में हवन सर्वोत्तम माना जाता है। उनका कहना था कि दो अक्तूबर को विजयादशमी मनाई जाएगी। माता की प्रतिमा का विसर्जन होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed