{"_id":"67953fa1febe14bb4609cc27","slug":"gorakhpur-news-selection-date-announced-for-residential-sports-hostels-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-820288-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों के लिए चयन की तिथि घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों के लिए चयन की तिथि घोषित
विज्ञापन
12 से 15 वर्ष तक के खिलाड़ी विभिन्न खेलों के लिए कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
20 फरवरी से शुरू होगा जिला स्तरीय चयन ट्रायल, मंडल स्तरीय ट्रायल 27 से होगा
गोरखपुर। विभिन्न जनपदों में स्थापित आवासीय खेल छात्रावासों में सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल की तिथि घोषित हो गई है। केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए भी बालक-बालिकाओं के लिए जिला एवं मंडल स्तर पर ट्रायल होगा। अभ्यर्थी खेल साथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिम्नास्टिक एवं तैराकी में एक अप्रैल को 12 वर्ष और अन्य खेलों के लिए 15 वर्ष तक की उम्र होनी चाहिए।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने बताया कि जिम्नास्टिक और तैराकी के लिए बालक वर्ग का जिला स्तरीय ट्रायल बालक वर्ग में 20 फरवरी व बालिका वर्ग में 22 को होगी। इसी तरह बालक वर्ग का मंडलीय ट्रायल 27 फरवरी व बालिका वर्ग का एक मार्च को होगा। इसी तरह कुश्ती, हॉकी, वॉलीबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस में बालक वर्ग का जिला स्तरीय ट्रायल 20 और मंडलीय ट्रायल 27 फरवरी को होगा।
इन खेलों में बालिका वर्ग का जिला स्तरीय ट्रायल 22 फरवरी व मंडलीय ट्रायल एक मार्च को होगा। बालक वर्ग में फुटबॉल का जिला स्तरीय ट्रायल 20 फरवरी, क्रिकेट का 21 को होगा। फुटबॉल का मंडलीय ट्रायल 27 व क्रिकेट का 28 को होगा।
विज्ञापन
कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स व हैंडबॉल में बालक वर्ग का जिला स्तरीय ट्रायल 24 और बालिका वर्ग का 25 फरवरी को होगा। इन खेलों में बालक वर्ग का मंडलीय ट्रायल दो मार्च व बालिका वर्ग का तीन मार्च को होगा। बालक वर्ग में बॉक्सिंग और जूडो का जिला स्तरीय ट्रायल 24 फरवरी व मंडलीय ट्रायल दो मार्च को होगा।
--
इन खेलों के लिए ये हैं मानक
आरएसओ ने बताया कि वॉलीबाल और बास्केटबॉल के लिए बालक वर्ग में लंबाई 175 सेमी और बालिका वर्ग में 160 सेमी होनी चाहिए। कुश्ती बालक वर्ग में 42 से 100 किलो के बीच तथा बालिका वर्ग में 34 से 70 किलो के बीच कुल 10 भार वर्गों में ट्रायल होगा। एथलेटिक्स में रन, जंप और थ्रो के विभिन्न खेलों में ट्रायल होगा।